Bareily News: जल जीवन मिशन के तहत पानी की टंकी का हुआ उद्घाटन
हिन्दुस्तान, बरेली
Bareily News: ब्लॉक प्रमुख हरेंद्र पटेल ने चावड़ गांव में जल जीवन मिशन योजना के तहत नवनिर्मित पानी की टंकी का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि यह टंकी ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने में मदद करेगी। कार्यक्रम में ग्रामीणों का उत्साह देखने को मिला और जल संरक्षण की शपथ भी दिलाई गई।

Bareily News: रिठौरा। ब्लॉक बिथरी चैनपुर के गांव चावड़ में जल जीवन मिशन योजना के तहत नवनिर्मित पानी की टंकी का उद्घाटन ब्लॉक प्रमुख हरेंद्र पटेल ने किया। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि पानी की टंकी शुरू होने से ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने की दिशा में मदद मिलेगी। इस दौरान जल संरक्षण की शपथ भी दिलाई गई। उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों में उत्साह दिखाई दिया। इस अवसर पर वेद प्रकाश पटेल, श्यामा चरण पटेल, लाल बहादुर यादव, सुनील पटेल, ऑपरेटर सुमित यादव, सुखविंदर सिंह और अरविंद भदौरिया सहित अन्य लोग मौजूद रहे।फोटो- जल संरक्षण की शपथ लेते ब्लॉक प्रमुख व अन्य।


