ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशहोली 2018 : बरेली के इस मंदिर में खेली जाएगी वृंदावन जैसी शानदार फूलों की होली

होली 2018 : बरेली के इस मंदिर में खेली जाएगी वृंदावन जैसी शानदार फूलों की होली

होली का रंग शहर पर चढ़ने लगा है। यहां फाग महोत्सव, फूलों की होली की तैयारी शुरू हो गई है। वृंदावन की तर्ज पर बरेली के श्री सनातन धर्म मंदिर को सजाया गया है और यहां 251 फूलों के साथ फाग महोत्सव मनाया...

होली 2018 : बरेली के इस मंदिर में खेली जाएगी वृंदावन जैसी शानदार फूलों की होली
हिन्दुस्तान टीम,बरेलीThu, 22 Feb 2018 12:35 PM
ऐप पर पढ़ें

होली का रंग शहर पर चढ़ने लगा है। यहां फाग महोत्सव, फूलों की होली की तैयारी शुरू हो गई है। वृंदावन की तर्ज पर बरेली के श्री सनातन धर्म मंदिर को सजाया गया है और यहां 251 फूलों के साथ फाग महोत्सव मनाया जाएगा। खास बात है कि इस फाग महोत्सव में वृंदावन से चित्र-विचित्र के भजन भी होंगे।

श्री सनातन धर्म मंदिर हर साल फाग महोत्सव का आयोजन करता है। महामंत्री संजीव चांदना ने बताया कि इस बार फाग महोत्सव को विशेष तौर पर स्वच्छता को समर्पित किया गया है। भजन-कीर्तन के साथ ही फूलों की होली खेली जाएगी। इसके लिए इस बार 251 किलो फूलों का इंतजाम किया गया है। इन फूलों में गुलाब, गेंदा, गुड़हल, चमेली के फूल खासतौर पर मंगवाए गए हैं। मंदिर को वृंदावन की तरह सजाया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें