पूजा हमेशा गुप्त करनी चाहिए : उनियाल जी
Bareily News - श्री धोपेश्वरनाथ मंदिर कैंट में श्रीमद्भागवत कथा के विश्राम दिवस पर व्यास भुवन चंद्र उनियाल ने पूजा के दिखावे से बचने की बात कही। उन्होंने सुदामा-कृष्ण संवाद का वर्णन किया और बताया कि कथा कभी समाप्त...

पूजा हमें गुप्त करनी चाहिए, दिखावा नहीं करना चाहिए। दिखावे से नुकसान ही नुकसान होता है, बस इसलिए हमें किसी भी वस्तु के दिखावे से बचना चाहिए। यह बात श्री धोपेश्वरनाथ मंदिर कैंट में हो रही श्रीमद्भागवत कथा के विश्राम दिवस पर व्यास भुवन चंद्र उनियाल (पूर्व धर्माधिकारी बद्रीनाथ धाम उत्तराखंड) ने कही। व्यास जी ने सुदामा कृष्ण संवाद का वर्णन किया। उन्होंने श्रोताओं को बताया कि कथा कभी समाप्त नहीं होती बल्कि उसका विश्राम होता है। कथा का आज यहां विश्राम हुआ है कल दूसरे स्थान पर होगी। कथा श्रवण करने वालों में पंडित देवकीनंदन जोशी, आचार्य घनश्याम जोशी, सुधाकर उनियाल, गोविंद पंत, तरुण जोशी, कथा के मुख्य यजमान प्रवेश पाराशर, राकेश यादव, दीपक मिश्रा, आनन्द प्रकाश साहू, जय देवनानी, पवन कम्बोज आदि रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।