Importance of Charity Highlighted in Shri Ram Katha at Anand Ashram Bareilly सच्चा दानी कभी अभिमानी नहीं होता, Bareily Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBareily NewsImportance of Charity Highlighted in Shri Ram Katha at Anand Ashram Bareilly

सच्चा दानी कभी अभिमानी नहीं होता

Bareily News - बरेली के आनंद आश्रम में श्रीराम कथा के पांचवे दिन, पं. बृजेश पाठक ने दान की महत्ता पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि सच्चा दानी वह है जो दान लेने वाले के प्रति सम्मान और कृतज्ञता रखता है। उन्होंने भगवान...

Newswrap हिन्दुस्तान, बरेलीSat, 11 Oct 2025 06:52 AM
share Share
Follow Us on
सच्चा दानी कभी अभिमानी नहीं होता

बरेली। रामपुर बाग स्थित आनंद आश्रम में श्रीराम कथा के पांचवें दिन शुक्रवार को व्यास पं. बृजेश पाठक ने दान की महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति दीनहीन समझकर दान करता है, वह सच्चा दानी नहीं होता, बल्कि वह सामने वाले की दीनता और अपने अभिमान को बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि सच्चा दानी वही है जो दान लेने वाले के प्रति कृतज्ञता और सम्मान रखता है। भगवान राम और विभीषण संवाद का उदाहरण देते हुए उन्होंने समझाया कि दान देने वाले को नहीं, बल्कि लेने वाले को भी सम्मान देना चाहिए। इस दौरान आनंद आश्रम समिति के मंत्री अनिल अग्रवाल, उपाध्यक्ष पंकज अग्रवाल, अनिल गुप्ता, मोहन खंडेलवाल आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।