जांच में खुलासा, तालाब की जमीन पर कब्जा करने की कोशिश
Bareily News - जांच में खुलासा, तालाब की जमीन पर कब्जा करने की कोशिशजांच में खुलासा, तालाब की जमीन पर कब्जा करने की कोशिशजांच में खुलासा, तालाब की जमीन पर कब्जा कर

नगर पालिका परिषद बहेड़ी के अंतर्गत स्थित धोबी तालाब पर अवैध कब्जे की शिकायत की जांच पूरी हो गई है। तीन सदस्यीय जांच समिति ने अपनी रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंप दी है। जांच रिपोर्ट में सामने आया है कि दूसरी भूमि के दो बैनामेदार तालाब की जमीन कब्जाना चाहते हैं। अब उनके खिलाफ कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। बीते साल 20 सितंबर को तहसील दिवस के दौरान यह शिकायत जिलाधिकारी से की गई थी कि कुछ लोग धोबी तालाब की जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं। इसमें नगर पालिका के कुछ अधिकारियों और कर्मचारियों की संलिप्तता भी बताई गई थी।
जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), उप जिलाधिकारी आंवला और तहसीलदार सदर की संयुक्त टीम गठित कर स्थलीय और अभिलेखीय जांच के निर्देश दिए थे। जांच में सामने आया कि राजस्व ग्राम शेखूपुर, परगना चौमहला, तहसील बहेड़ी में स्थित गाटा संख्या 234 (रकबा 0.986 हेक्टेयर) खतौनी में तालाब (श्रेणी 6-1) के रूप में दर्ज है। इसी गाटा के कुछ हिस्सों में अलग-अलग नामों से सीमित रकबे दर्ज हैं, लेकिन जांच समिति के अनुसार संबंधित सहखातेदारों का मौके पर कोई कब्जा नहीं है और भूमि वर्तमान में जलमग्न एवं खाली पाई गई।तालाब के पूर्व दिशा में नारायण नगला रोड स्थित है, जिसके दोनों ओर आबादी है। तालाब इस सड़क को दो बिंदुओं पर स्पर्श करता है। सड़क और तालाब के बीच त्रिभुजाकार गाटा संख्या 462 (करीब 3 बिस्वा) दर्ज है, जो पुराने राजस्व अभिलेखों में निजी व्यक्तियों के नाम दर्ज है। जांच में यह भी सामने आया कि गाटा संख्या 355 और 356 के बैनामेदार इस क्षेत्र में अवैध कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। जिलाधिकारी ने जांच रिपोर्ट के आधार पर उप जिलाधिकारी बहेड़ी और अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


