अवैध खनन में लिप्त जेसीबी, दो ट्रैक्टर-ट्राली सीज
Newswrap हिन्दुस्तान, बरेली
खनन विभाग ने डीएमओ मनीष कुमार की अगुआई में भमोरा क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ छापामारी की। टीम को देखकर ड्राइवर जेसीबी और ट्रैक्टर लेकर भाग गए। करीब दो किलोमीटर पीछा करने के बाद एक जेसीबी को पकड़ा गया, जबकि दो ट्रैक्टर-ट्राली और उनके ड्राइवरों को भी गिरफ्तार किया गया।

खनन विभाग ने डीएमओ मनीष कुमार की अगुआई में मंगलवार रात भमोरा क्षेत्र में छापामारी की। इस दौरान अवैध खनन में जुटी जेसीबी और करीब छह ट्रैक्टर नजर आए। टीम को देखकर ड्राइवर जेसीबी और ट्रैक्टर लेकर दौड़ पड़े। टीम ने उनका पीछा किया। खेतों में करीब दो किमी तक पीछा करने के बाद जेसीबी पकड़ में आई। ड्राइवर चकमा देकर भाग गया। दो ट्रैक्टर-ट्राली और उनके ड्राइवर भी पकड़ लिए गए। सभी को अग्रिम कार्रवाई के लिए थाना भमोरा ले जाया गया।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


