घरेलू गैस सिलेंडरों के अवैध भंडारण, व्यावसायिक उपयोग होगी कार्रवाई
Bareily News - डीएम ने तेल कंपनियों के अधिकारियों के साथ बैठक में अवैध रीफिलिंग की बढ़ती घटनाओं पर चर्चा की। घरेलू एलपीजी सिलेंडरों का वाणिज्यिक उपयोग एवं अवैध सिलेंडरों की शिकायतें मिली हैं। डीएम ने पुलिस और विभागों को संयुक्त अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।

एलपीजी सिलेंडरों के अवैध उपयोग एवं असुरक्षित रीफलिंग की बढ़ती घटनाओं के संबंध में डीएम ने तेल कंपनियों के अधिकारियों के साथ बैठक की बैठक में बताया कि 14.2 किग्रा घरेलू एलपीजी सिलेंडरों से 19 किग्रा वाणिज्यिक सिलेंडरों और ढ़ाई किग्रा के गैर-मानकीकृत/अवैध सिलेंडरों में अवैध रीफिलिंग की शिकायतें विभिन्न स्थानों से मिल रहीं हैं। कुछ होटल, रेस्टोरेंट, मिठाई की दुकानों एवं अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों द्वारा घरेलू गैस सिलेंडरों का वाणिज्यिक उपयोग किया जा रहा है, जो नियमों के विरुद्ध है। डीएम अविनाश सिंह ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला पूर्ति विभाग, पुलिस एवं तेल विपणन कंपनियों को संयुक्त रूप से विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


