Hindi NewsUttar-pradesh NewsBareily NewsIllegal Construction Demolition BDA Targets Arif s Market and Showrooms in Bareilly
सीलिंग के बाद आरिफ के तीन मंजिला शोरूम और 16 दुकानों पर चला बुलडोजर
संक्षेप:
Bareily News - बरेली। पीलीभीत रोड पर फहम लॉन, फ्लोरा गार्डन और स्काई लार्क होटल पर सीलिंग के सीलिंग के बाद आरिफ के तीन मंजिला शोरूम और 16 दुकानों पर चला बुलडोजर
Sat, 22 Nov 2025 12:19 PMNewswrap हिन्दुस्तान, बरेली
बरेली। पीलीभीत रोड पर फहम लॉन, फ्लोरा गार्डन और स्काई लार्क होटल पर सीलिंग के बाद आरिफ की अवैध मार्केट और शोरूम का बीडीए ने ध्वस्तीकरण करना शुरू कर दिया। भारी पुलिस फोर्स की मौजूदगी में अवैध निर्माण पर बुलडोजर, चलाया गया। इस कार्रवाई से इलाके में खलबली मच गई। 26 सितंबर को हुए बरेली दंगे के मुख्य आरोपी मौलाना तौकीर रजा के करीबी आरिफ पर प्रशासन का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। शनिवार सुबह लगभग 11 बजे बीडीए ने पीलीभीत बाईपास रोड और जगतपुर क्षेत्र में उसकी दो बड़ी संपत्तियों पर बुलडोजर की कार्रवाई शुरू कर दी। कार्रवाई शुरू होते ही पूरे इलाके में अफरा-तफरी और भारी दहशत फैल गई। ध्वस्तीकरण से पहले पुलिस ने पूरे क्षेत्र को चारों ओर से घेर लिया था। सीओ तृतीय पंकज श्रीवास्तव के नेतृत्व में भारी पुलिस बल मौके पर तैनात रहा, ताकि किसी भी तरह की अव्यवस्था न हो सके। स्थानीय लोग दूर खड़े कार्रवाई को होते देखते रहे।
LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।
--
पीटर इंग्लैंड शोरूम और पूरी मार्केट अवैध पाए जाने पर कार्रवाई
बीडीए उपाध्यक्ष डॉ ए मनिकंडन ने बताया कि आरिफ ने जगतपुर में बनी पूरी मार्केट और पीलीभीत बाईपास पर बने कपड़ों के शोरूम पीटर इंग्लैंड का निर्माण बिना नक्शा स्वीकृत कराए किया था। पूरे परिसर में जिम, होम डेकोर सेंटर और कई दुकानों का संचालन चल रहा था। जांच में निर्माण अवैध पाए जाने के बाद बीडीए ने पहले 11 अक्तूबर को दोनों परिसरों को सील किया था। शनिवार को बीडीए ने 15 दुकानों और दो बड़े शोरूम पर बुलडोजर चलाना शुरू कर दिया। टीम ने परिसर के पिछले हिस्से से ध्वस्तीकरण की कार्रवाई आगे बढ़ाई और जेसीबी की एक के बाद एक चोट से दीवारें गिरनी शुरू हो गईं।

लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




