कब्रिस्तान की जमीन पर अवैध निर्माण की शिकायत
Feb 24, 2026 01:49 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बरेली
Bareily News - स्वालेनगर नवदिया के कब्रिस्तान पर अवैध निर्माण का आरोप लगाते हुए लोगों ने डीएम से शिकायत की। आरोप है कि कुछ लोग कब्रिस्तान पर अतिक्रमण कर रहे हैं और विरोध करने पर मारपीट की कोशिश कर रहे हैं। लोगों ने निर्माण कार्य को रुकवाने की मांग की है।

रामपुर रोड स्थित स्वालेनगर नवदिया के कब्रिस्तान पर कब्जा कर अवैध निर्माण का आरोप लगाते हुए लोगों ने सोमवार को डीएम से शिकायत की। मो शारिक आदि ने बताया कि रामपुर रोड पर पेट्रोल पंप के सामने कब्रिस्तान बना हुआ है। इस पर कुछ लोग अतिक्रमण कर पक्का निर्माण कर रहे हैं। रोकने पर मारपीट पर आमादा हो गए। पुलिस से शिकायत की मगर निर्माण नहीं रोका गया। लोगों ने निर्माण कार्य रुकवाने की मांग की है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


