ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशCISCE result 2020: दसवीं में अभिनव, दिव्यांश और सान्या, 12वीं में तूलिका-मंतशा मंडल टापर

CISCE result 2020: दसवीं में अभिनव, दिव्यांश और सान्या, 12वीं में तूलिका-मंतशा मंडल टापर

सीआईएससीई का 10वीं और 12वीं का रिजल्ट शुक्रवार को घोषित हो गया। 10वीं में हार्टमन कॉलेज के तीन छात्रों ने संयुक्त रूप से मंडल में पहला स्थान पाया है। छात्र अभिनव अग्रवाल, दिव्यांश चांडक और सान्या जैन...

CISCE result 2020: दसवीं में अभिनव, दिव्यांश और सान्या, 12वीं में तूलिका-मंतशा मंडल टापर
हिन्‍दुस्‍तान टीम ,बरेली Fri, 10 Jul 2020 09:22 PM
ऐप पर पढ़ें

सीआईएससीई का 10वीं और 12वीं का रिजल्ट शुक्रवार को घोषित हो गया। 10वीं में हार्टमन कॉलेज के तीन छात्रों ने संयुक्त रूप से मंडल में पहला स्थान पाया है। छात्र अभिनव अग्रवाल, दिव्यांश चांडक और सान्या जैन ने 98.4 फीसदी अंक प्राप्त कर संयुक्त टापर बनने का गौरव हासिल किया।

दसवीं में हार्टमन की अनुश्री माहेश्वरी 98.2 फीसदी अंक प्राप्त कर दूसरे स्थान पर रही हैं। हार्टमन के ही वर्धन रे, ईशान अग्रवाल और अनुष्का शर्मा ने 97.8 फीसदी अंकों के साथ संयुक्त रूप से तीसरा स्थान पाया है। 


इंटर में सेंट मारिया की मंतशा अली और तूलिका शुक्ला 97.75 फीसदी अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से मंडल टापर रहीं। सेंट मारिया की ही अनन्या अग्रवाल, हार्टमन के कृष पांडे और बदायूं के मो. इरफान 97 फीसदी अंक के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं। सेंट मारिया की हुरैरा अखलाक और इसी स्कूल की खुशी खन्ना ने 96 फीसदी अंकों के साथ संयुक्त रूप से तीसरा स्थान पाया है। कोरोना के कारण स्कूलों में गिनती के ही छात्र पहुंचे। हर साल जैसा जश्न नजर नहीं आया। पिछले साल आठ मई को रिजल्ट घोषित हो गया था। इस बार कोरोना के कारण रिजल्ट देरी से घोषित हुआ।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें