Bareily News: आई ट्रिपल सी के जरिये 13 लोगों को वापस मिला खोया सामान
Bareily News: आई ट्रिपल सी की टीम ने अगस्त माह में 13 खोए और छूटे हुए सामान को सीसीटीवी कैमरों और डिजिटल तकनीक के माध्यम से बरामद कर संबंधित लोगों को वापस किया। इसमें मोबाइल, बैग, नकदी, सोने के आभूषण, और लैपटॉप शामिल हैं। इस प्रक्रिया ने पुलिस के प्रति जनता का विश्वास वृद्धि और राहत प्रदान की है।

Bareily News: आई ट्रिपल सी की टीम ने सीसीटीवी कैमरों की लगातार निगरानी और डिजिटल तकनीक के सहारे अगस्त माह में 13 लोगों के खोए और छूटे हुए सामान को बरामद कर उनके स्वामियों को वापस दिलाया। हाई डेफिनिशन कैमरों के नेटवर्क, वीडियो एनालिटिक्स और डिजिटल मॉनिटरिंग के माध्यम से इन मामलों का निस्तारण किया गया। एसएसपी अनुराग आर्य के निर्देश पर एसपी ट्रैफिक मोहम्मद अकमल खान के पर्यवेक्षण में 01- 31 अगस्त तक आई ट्रिपल सी कार्यालय में प्राप्त प्रार्थना पत्रों पर कार्रवाई की गई। इस दौरान टीम ने 13 मामलों का निस्तारण करके खोए हुए मोबाइल फोन, बैग, नकदी, सोने के आभूषण, लैपटॉप, पर्स, शैक्षिक प्रमाण पत्र और अन्य जरूरी दस्तावेज बरामद कर संबंधित लोगों को सौंपे।
बरामद सामान में 49 हजार रुपये नकद, दो तोला सोने के आभूषण, लैपटॉप, दो मोबाइल और 10 बैग व पर्स भी शामिल हैं।एसपी ट्रैफिक ने बताया कि सीसीटीवी नेटवर्क और आधुनिक तकनीक की मदद से खोए हुए सामान को तलाश करके संबंधित लोगों को वापस दिलाया जा रहा है। इससे आमजन को राहत मिलने के साथ पुलिस के प्रति विश्वास भी बढ़ा है। इस कार्य में एसआई शालू पवार, मयंक, निखिल कुमार और कांस्टेबल अकरम, वरुण कुमार, चंदन किशोर, स्वाति व नितिन कुमार शामिल रहे।


