जली रोटी देने पर पत्नी को कहा तीन तलाक और कर दिया कुछ ऐसा कि हो गई महिला की मौत
उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में जली हुई रोटी देने की वजह से फोन पर पति द्वारा तीन तलाक कहे जाने के बाद महीने भर कमरे में कथित रूप से भूखी प्यासी बंद रखी गयी महिला की मौत हो गयी। महिला के पति सहित...
उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में जली हुई रोटी देने की वजह से फोन पर पति द्वारा तीन तलाक कहे जाने के बाद महीने भर कमरे में कथित रूप से भूखी प्यासी बंद रखी गयी महिला की मौत हो गयी। महिला के पति सहित ससुराल वालों पर दहेज हत्या का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आज बताया कि मृतका का छह साल का बच्चा है। मृतका की बहन का आरोप है कि रजिया का पति दहेज के लिए अक्सर उसकी पिटाई करता था। पहले उसे तीन तलाक कहा गया। उसके बाद एक कमरे में भूखा प्यासा बंद रखा गया।
हालचाल के लिए फोन और मुन्ना बजरंगी के पास पहुंच जाती थी रंगदारी
मामले पर संज्ञान लेते हुए जिला पुलिस ने दहेज हत्या का मामला दर्ज किया है और पति सहित ससुराल वालों की गिरफ्तारी का आदेश दिया गया है। महोबा की रहने वाली रजिया को तीन तलाक कहा गया और पति का घर छोड़ने पर मजबूर किया गया। कथित रूप से रजिया की गलती सिर्फ इतनी थी कि उसके द्वारा बनायी गयी रोटी जल गयी थी।
अयोध्या में संत समाज के विरोध के कारण सरयू में वजू स्थगित