स्वास्थ्य केंद्रों पर एचपीवी वैक्सीनेशन शुरू, 124 किशोरियों को लगा टीका

हिन्दुस्तान, बरेली
Follow us on Google News
share

स्वास्थ्य केंद्रों पर एचपीवी वैक्सीनेशन शुरू, 124 किशोरियों को लगा टीकास्वास्थ्य केंद्रों पर एचपीवी वैक्सीनेशन शुरू, 124 किशोरियों को लगा टीकास्वास्

स्वास्थ्य केंद्रों पर एचपीवी वैक्सीनेशन शुरू, 124 किशोरियों को लगा टीका

बरेली। महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग का एपीवी वैक्सीनेशन अभियान स्वास्थ्य केंद्रों पर शुरू किया। बुधवार को जिले में 124 किशोरियों को एचपीवी वैक्सीन लगाई गई। यह अभियान तीन माह तक चलाया जाएगा। बुधवार को भोजीपुरा सीएचसी पर एमएलसी बहोरनलाल मार्च ने टीकाकरण अभियान का उद्घाटन किया। भोजीपुरा सीएचसी पर सर्वाधिक 39 किशोरियों को एचपीवी टीका लगाया गया। जिला प्रशिक्षण अधिकारी डॉ. प्रशांत रंजन ने बताया कि क्यारा में 16, सिविल लाइंस में 10, जगतपुर में 8, भमोरा में 7, फरीदपुर में 6, फतेहगंज पश्चिमी और बाकरगंज में 5-5 किशोरियों को टीका लगाया गया। दो दिन में जिले में करीब 200 किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाने वाली वैक्सीन लगाई जा चुकी है।

वैक्सीन लगवाने के लिए माता-पिता या अभिभावक की सहमति अनिवार्य होगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।