Bareily News: होटल में दारूपार्टी के दौरान बवाल, तोड़फोड़ कर कर्मचारियों को पीटा
Bareily News: एक होटल में दारू पार्टी के दौरान चार से पाँच युवकों ने हंगामा शुरू कर दिया जब होटल संचालक ने उनकी संख्या पर आपत्ति जताई। मारपीट और तोड़फोड़ के आरोप में थाना इज्जतनगर में चार नामजद और पाँच अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। दो कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

Bareily News: एक कमरे में दारू पार्टी के दौरान ज्यादा युवकों के रुकने पर होटल संचालक ने आपत्ति जताई तो हंगामा हो गया। आरोपियों ने होटल के कर्मचारियों से मारपीट और तोड़फोड़ की। इस मामले में थाना इज्जतनगर में चार नामजद समेत पांच अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। तुलसीनगर निवासी पीयूष गंगवार पीलीभीत बाईपास पर द रॉयल रेजीडेंसी नाम से होटल संचालित करते हैं। पीयूष ने बताया कि सोमवार रात शाहजहांपुर में कटरा निवासी अनिकेत व अनुराग गुप्ता, तिलहर में बनकटी निवासी अभिराज सिंह, नवाबगंज में चाणक्यपुरी की काजल गुप्ता ने दो कमरे बुक किए थे। रात में इन लोगों ने अपने चार-पांच दोस्तों को बुलाया और हंगामा शुरू कर दिया।
दूसरे कमरो में ठहरे लोगों को आपत्ति हुई तो होटल कर्मचारी पंकज व अनुज पटेल ने समझाने की कोशिश की तो आरोपी गालीगलौज करने लगे और मारपीट शुरू कर दी। इसमें वह और उनका कर्मचारी अनुज घायल हो गया। दोनों के सिर में कई टांके आए हैं।


