1000 वर्ष बाद सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के पावन अवशेषों का कल होगा नाथनगरी में आगमन

Apr 05, 2026 02:20 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बरेली
share

Bareily News - आर्ट ऑफ लिविंग परिवार द्वारा बरेली के त्रिवटीनाथ मंदिर में एक ऐतिहासिक आध्यात्मिक आयोजन किया जा रहा है। 6 अप्रैल को 1000 वर्ष पुरानी सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के पावन अवशेष बेंगलुरु से आएंगे। कार्यक्रम में शिवलिंग पूजा, भजन-संकीर्तन और दर्शन का आयोजन होगा। यह भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक चेतना के पुनर्जागरण का प्रतीक है।

1000 वर्ष बाद सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के पावन अवशेषों का कल होगा नाथनगरी में आगमन

आर्ट ऑफ लिविंग परिवार द्वारा नाथ नगरी बरेली के त्रिवटीनाथ मंदिर में एक ऐतिहासिक आध्यात्मिक आयोजन किया जा रहा है। 1000 वर्ष प्राचीन सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के पावन अवशेष छह अप्रैल को बरेली पहुंचेंगी। जिन्हें आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्री श्री रवि शंकर के मार्गदर्शन में देशभर में ले जाया जा रहा है। बेंगलुरु स्थित आर्ट ऑफ लिविंग आश्रम से स्वामी भव्यतेज जी प्राचीन सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के पावन अवशेषों के साथ सोमवार छह अप्रैल को बरेली पहुंचेंगे। समिति की श्वेता कुनार ने बताया कि ‎कार्यक्रम में प्रातः 9 बजे से शिवलिंग पूजा, भजन-संकीर्तन एवं दर्शन का आयोजन किया जाएगा। गोपाल भारण अग्रवाल ने बताया कि यह आयोजन भारतीय सांस्कृतिक विरासत और आध्यात्मिक चेतना के पुनर्जागरण का प्रतीक है।

अन्य पदाधिकारियों ने इसे ऐतिहासिक अवसर बताया। मंदिर ट्रस्ट व स्थानीय श्रद्धालुओं द्वारा अवशेषों का भव्य स्वागत किया जाएगा। वार्ता में सौरभ मेहरोत्रा, रीना अग्रवाल, अमित नरनोली, पार्थो कुनार, ब्रजवासी अग्रवाल, नवीन गोयल, गोपाल शरण, अशोक भसीन आदि रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।