*शनि जयंती एवं शनि अमावस्या पर हिंदू महासभा करेगी विविध धार्मिक आयोजन*
बरेली में अखिल भारत हिंदू महासभा 16 मई को शनि जयंती एवं शनि अमावस्या के अवसर पर धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन करेगी। कार्यक्रम सुबह 10 बजे हवन-पूजन से शुरू होगा और दोपहर 12 बजे विशाल खिचड़ी प्रसाद वितरण होगा। शाम को रामगंगा घाट पर महा आरती का आयोजन होगा। सभी श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की गई है।

बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। अखिल भारत हिंदू महासभा द्वारा शनिवार 16 मई को शनि जयंती एवं शनि अमावस्या के पावन अवसर पर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। संगठन के मंडल अध्यक्ष पंकज पाठक ने बताया कि कार्यक्रमों की शुरुआत प्रातः 10 बजे बदायूं रोड स्थित श्री ब्रह्मदेव मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हवन-पूजन से होगी। इसके बाद दोपहर 12 बजे मंदिर परिसर के सामने श्रद्धालुओं एवं आम जनमानस के लिए विशाल खिचड़ी प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में धर्मप्रेमियों के शामिल होने की संभावना है। संगठन की ओर से बताया गया कि शाम को शनि अमावस्या के उपलक्ष्य में रामगंगा घाट पर भव्य महा आरती का आयोजन किया जाएगा।
इस दौरान दीप प्रज्ज्वलन, गंगा पूजन एवं धार्मिक भजनों का आयोजन होगा। अखिल भारत हिंदू महासभा ने सभी श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों से कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धर्म लाभ प्राप्त करने की अपील की है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


