Hindi NewsUttar-pradesh NewsBareily NewsHindu Conference Promotes Unity Among Community in Bareilly
सभी हिंदू आपस में हैं भाई, इस भाव को करें आत्मसात

सभी हिंदू आपस में हैं भाई, इस भाव को करें आत्मसात

संक्षेप:

Bareily News - बरेली में श्रीनाथ नगरी हिंदू सम्मेलन समिति द्वारा आयोजित सम्मेलन में सांसद छत्रपाल गंगवार और वन मंत्री डॉ. अरुण कुमार मुख्य अतिथि रहे। कार्यक्रम में परिवार के सदस्यों के एक साथ भोजन करने का महत्व बताया गया। सभी हिंदुओं को एकजुट होकर महादेव का पाठ करने का आह्वान किया गया।

Feb 09, 2026 04:50 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बरेली
share Share
Follow Us on

बरेली, संवाददाता। श्रीनाथ नगरी हिंदू सम्मेलन समिति की ओर से जय बाबा त्रिवटी नाथ हिंदू सम्मेलन नैनीताल रोड स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में हुआ। मुख्य अतिथि सांसद छत्रपाल गंगवार, वन मंत्री डॉ. अरुण कुमार रहे। इस दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक कृष्ण कुमार ने कहा कि परिवार के सभी सदस्यों को सप्ताह में एक दिन साथ बैठकर भोजन करना चाहिए। इससे आपसी स्नेह को बढ़ावा मिलने के साथ ही एकजुटता बनी रहती है। सम्मेलन के आरंभ में ब्रज लोक विद्या मंदिर के बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। वहीं संघ के विद्यार्थियों ने दंड योग का प्रदर्शन किया गया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इस दौरान महामंडलेश्वर आचार्य संजीव कुमार ने कहा कि सभी हिंदुओं को एकजुट होकर महादेव का पाठ करना चाहिए। अनिल कुमार ने भी विचार व्यक्त किए। सुनीता शर्मा ने कहा कि सभी हिंदू आपस में भाई-भाई हैं इस भाव को हमेशा याद रखना चाहिए। कार्यक्रम के अध्यक्ष दिनेश चंद्र सक्सेना ने बताया कि हिंदू सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य हिंदू समाज को एकजुट करना है जाति व भेदभाव को भूलकर भाईचारा निभाना है। सम्मेलन में समिति के संरक्षक सौरभ अग्रवाल, डॉ विनोद पागरनी व डॉ. विकास वर्मा, इंद्रदेव त्रिवेदी, शिव ओम शर्मा, राजीव अवस्थी, डॉ. राकेश गुप्ता, अमित सक्सेना, नीरज सक्सेना, दीपक अग्रवाल, प्रवीण सक्सेना, राजीव सक्सेना, गौरव श्रीवास्तव, राकेश प्रजापति, अविन सक्सेना, सक्षम शर्मा, देवा राय, अथर्व, मेदांश, शिव कुमार गर्ग, अमित खंडेलवाल, अनुराग अग्रवाल, मीडिया प्रभारी दीपक अग्रवाल समेत अन्य मौजूद रहे।