स्कॉर्पियो ट्रैक्टर को टक्कर मार कर तालाब में गिरी

Newswrap हिन्दुस्तान, बरेली
share

Bareily News - मीरगंज, संवाददाता। हाईवे पर जा रही स्कॉर्पियो ने ट्रैक्टर को टक्कर मार कर मछली तालाब में गिर गर पलट गई। ट्रैक्टर पेड़ से जा टकराया। घटना में तीन लोग घ

स्कॉर्पियो ट्रैक्टर को टक्कर मार कर तालाब में गिरी

मीरगंज, संवाददाता। हाईवे पर ट्रैक्टर को स्कॉर्पियो ने टक्कर मारकर तालाब में पलट गई। इस दौरान टक्कर लगने से ट्रैक्टर पेड़ टकरा गया। हादसे में तीन लोग घायल हो गए।

हादसे का विवरण

बुधवार को 2:00 बजे रामपुर से बरेली जा रही स्कॉर्पियो ने हाईवे के जौनेर मोड़ के पास आगे जा रहे ट्रैक्टर को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ट्रैक्टर बेकाबू होकर रोड किनारे पेड़ से जा टकरा गया। अगला टायर निकलने से अनियंत्रित हुई स्कॉर्पियो मछली फार्म के तालाब में पलट गई। ट्रैक्टर चालक विभोर त्यागी पुत्र प्रमोद त्यागी निवासी आनन्द बिहार राहे मुर्तजा रोड सिविल लाइन रामपुर घायल हो गए।

Voice of UP

पुलिस के कार्रवाई

स्कॉर्पियो में सवार रूबी अग्रवाल एवं उनका पुत्र 15 वर्षीय कृष्णा अग्रवाल निवासी बुद्धि विहार थाना मझौला मुरादाबाद चोटिल हो गए। मीरगंज थाने की सीसी टीम प्रभारी श्रीपाल सिंह पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने स्कॉपियो में बैठे लोगों को बाहर निकाला। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक को सीएचसी भेज दिया। सीएचसी से उनको जिला अस्पताल रेफर कर दिया। लेकिन परिजन उनको इलाज को रामपुर ले गए। चोटिल रूबी अग्रवाल अपने पुत्र को लेकर दूसरे वाहन से बरेली चली गईं।

घटना के पीछे का कारण

स्कॉपियो संजयनगर बारादरी बरेली निवासी पारस की है। वे मुरादाबाद में टीजीटी परीक्षा देकर अपने शिवम निवासी पीडब्ल्यूडी कॉलोनी, जीतू वर्मा निवासी गांधीपुरम थाना इज्जतनगर बरेली, रूबी अग्रवाल व कृष्णा अग्रवाल निवासी बुद्ध विहार मझौला मुरादाबाद के साथ बरेली जा रहे थे। ट्रैक्टर चालक विभोर त्यागी ट्रैक्टर लेकर फतेहगंज पश्चिमी जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया ट्रैक्टर से टकरा कर स्कॉपियो कई बार पलटकर तालाब में गिर गई। एसओ रवि कुमार ने बताया घटना में ट्रैक्टर चालक घायल हुआ है। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

किसने हाईवे पर ट्रैक्टर को टक्कर मारी और क्या हुआ?
हाईवे पर स्कॉर्पियो ने ट्रैक्टर को टक्कर मारी और ट्रैक्टर तालाब में पलट गया, जिससे 3 लोग घायल हो गए।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।