ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशफायर स्टेशन और पुल को मंजूरी, अगला टारगेट मोहम्मदी को जिला बनवाना

फायर स्टेशन और पुल को मंजूरी, अगला टारगेट मोहम्मदी को जिला बनवाना

भाजपा सरकार के 100 दिन के कार्य का लेखा-जोखा प्रस्तुत करते हुए विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह ने अपनी उपलब्धियां गिनाई और 100 दिन के कार्य की तुलना पिछली सरकार के पांच वर्षों से कर डाली। उन्होंने बताया...

फायर स्टेशन और पुल को मंजूरी, अगला टारगेट मोहम्मदी को जिला बनवाना
हिन्दुस्तान संवाद ,लखीमपुर खीरीMon, 24 Jul 2017 06:59 PM
ऐप पर पढ़ें

भाजपा सरकार के 100 दिन के कार्य का लेखा-जोखा प्रस्तुत करते हुए विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह ने अपनी उपलब्धियां गिनाई और 100 दिन के कार्य की तुलना पिछली सरकार के पांच वर्षों से कर डाली। उन्होंने बताया कि मोहम्मदी में फायर स्टेशन, पुल मंजूर हो चुके हैं। उनका अगला टारगेट मोहम्मदी को जिला बनवाना है।

प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि सरकार ने किसानों की कर्जा माफी की प्रक्रिया शुरू कर दी है। शहीदों के नाम पर औद्योगिक संस्थान और मे‌डिकल कालेज खोले जाने की योजना है। दुधवा नेशनल पार्क को इको टूरिज्म से जोड़ा गया है। भू-माफियाओं के चंगुल से 6 हजार एकड़ भूमि छुड़ाई गई, 181 नंबर द्वारा महिला हेल्प लाइन, एंटी रोमियो दल का गठन, पिछली सरकार से ज्यादा गेहूं खरीद की गई। उन्होंने कहा कि गत वर्षों से बिगड़ी चली आ रही कानून व्यवस्था और कार्यालय के भ्रष्टाचार पर भी अंकुश लगाने का प्रयास किया जा रहा है। इसके अलावा उन्होंने जिला बनाओ संबंधी प्रयास, गोकन में 33/11 पावर का बिजली स्टेशन, मोहम्मदी में फायर स्टेशन की स्वीकृति, जमुनिया घाट पर पुल और बरवर गो-सदन को 40 लाख रुपये स्वीकृत कराए गए। इस मौके पर भाजपा नगर अध्यक्ष सौरभ गुप्ता, मंडल अध्यक्ष अद्वैत सिंह भदौरिया, डीके गुप्ता, सुशील त्रिवेदी, भूरे सिंह चौहान, चंद्रमोहन अग्निहोत्री, सत्यप्रकाश शुक्ला, डॉ सुभाष गुप्ता, मनोज गुप्ता समेत  तमाम कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें