Hindi NewsUttar-pradesh NewsBareily NewsHigh Voter Turnout in Bareilly Bar Association Elections 88 7 Participation
बरेली बार चुनाव में 88.7 प्रतिशत हुआ मतदान

बरेली बार चुनाव में 88.7 प्रतिशत हुआ मतदान

संक्षेप:

Bareily News - बरेली बार एसोसियेशन के द्विवर्षीय कार्यकाल के लिए सोमवार को हुए मतदान में 88.7 फीसदी वोट पड़े। प्रत्याशियों और उनके समर्थको ने अंतिम समय तक अपने पक्ष

Jan 06, 2026 02:15 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बरेली
share Share
Follow Us on

बरेली। बरेली बार एसोसिएशन के चुनाव में सोमवार को 88.7 फीसदी मतदान हुआ। मुख्य चुनाव अधिकारी राजीव जयपति ने बताया कि आठ पोलिंग बूथ पर सोमवार सुबह दस बजे से शाम साढ़े चार बजे तक मतदान हुआ। चुनाव अधिकारी जुबैर अमजद ने बताया की कुल 2736 में से 2428 अधिवक्ताओं ने मतदान किया। मंगलवार सुबह दस बजे से मतगणना होगी। सबसे पहले वरिष्ठ और कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य की मतगणना शुरू होगी। अध्यक्ष और सचिव की सबसे अंत में मतगणना होगी। अध्यक्ष पद पर त्रिकोणीय मुकाबला बार अध्यक्ष पद पर मौजूदा अध्यक्ष, पूर्व अध्यक्ष अनिल द्विवेदी और ज्वाला प्रसाद गंगवार में त्रिकोणीय संघर्ष रहा।

बीते बार चुनाव में मनोज हरित और अनिल द्विवेदी में कांटे की टक्कर हुई थी। बार चुनाव में मुख्य चुनाव अधिकारी की जिम्मेदारी निभाने वाले ज्वाला प्रसाद गंगवार चुनाव घोषित होते ही ताल ठोक कर मैदान में आ गए। उनके मैदान में आने से समीकरण गड़बड़ा गए। मतदान के दिन तीनों के समर्थक पूरे जोश से अपने प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करने का आग्रह करते दिखे। सचिव पद पर दीपक और गौरव में कांटे की टक्कर सचिव वीपी ध्यानी के विरुद्ध चुनाव लड़ चुके गौरव राठौर ने मध्यावधि चुनाव में दीपक पांडेय को करारी टक्कर दी थी। कोषाध्यक्ष के कार्यकाल से अधिवक्ताओं में मजबूत पकड़ बना चुके दीपक पांडेय ने अंतिम राउंड में गौरव राठौर को पछाड़कर जीत हासिल की थी। मध्यावधि चुनाव में सचिव पद के प्रत्याशी रह चुके अंगन सिंह और प्रदीप यादव ने गौरव राठौर का समर्थन किया। सचिव पद पर इस बार भी दीपक पांडेय और गौरव राठौर में कांटे का मुकाबला होगा। वीरपाल यादव और शिरीष मेहरोत्रा ने भी किया मतदान बार चुनाव में पूर्व राज्यसभा सदस्य वीरपाल सिंह यादव भी मतदान करने पहुंचे। उप्र बार काउंसिल के पूर्व अध्यक्ष शिरीष मेहरोत्रा बार काउंसिल चुनाव प्रचार में व्यस्त होने के कारण अंतिम समय में मतदान करने पहुंचे। डीजीसी क्राइम रीतराम राजपूत, शासकीय अधिवक्ता आलोक प्रधान, राजेश्वरी गंगवार, सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव, सुनील पांडेय, सुभव मिश्रा, सीपी गुप्ता, भाजपा नेता चक्रवीर सिंह चौहान, प्रत्येश पांडेय, कुंवर वीपी सिंह आदि ने भी मतदान किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;