पिकअप में टक्कर मार गड्ढे में पलटी कार, एक ही परिवार के पांच घायल

Feb 27, 2026 02:04 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बरेली
share

Bareily News - फतेहगंज पश्चिमी में एक तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़ी पिकअप में टक्कर मार दी, जिससे कार में सवार एक ही परिवार के पांच लोग घायल हो गए। पिकअप चालक को भी चोट आई है। सभी घायलों को अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने घटना की जानकारी लेते हुए दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया।

  पिकअप में टक्कर मार गड्ढे में पलटी कार, एक ही परिवार के पांच घायल

फतेहगंज पश्चिमी, संवाददाता। हाईवे पर स्विमिंग पूल के पास शनिवार दोपहर एक तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़ी पिकअप में टक्कर मारकर खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार एक ही परिवार के पांच लोग घायल हो गए। पिकअप चालक को भी चोटें लगी हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेज दिया। टांडा मुड़िया निवासी कार चालक कय्यूम अली अपने गांव के एक परिवार के साथ पासपोर्ट कार्यालय में काम निपटाकर गुरुवार दोपहर बाद घर लौट रहे थे। फतेहगंज पश्चिमी बाईपास पर स्विमिंग पूल के पास सड़क किनारे खड़ी पिकअप फास्टैग रिचार्ज करा रही थी। कार पिकअप में टक्कर मारकर अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी।

कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार में सवार मल्लू हसन पुत्र इस्माइल, उनकी पत्नी इमामद, बेटी शबाना, नातिन रेहाना और नाती फरहान निवासी टांडा मुड़िया थाना भगतपुर मुरादाबाद,घायल हो गए। पिकअप चालक कृष्ण सिंह पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी सिंधौली को भी चोट आई है। चालक पिकअप में शादी का सामान लेकर शाहजहांपुर से रामपुर जा रहा था। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।