समुदाय विशेष की सहेलियां ले गईं घर, भाई ने युवती से किया दुष्कर्म
Bareily News - नवाबगंज के एक विद्यालय के वार्षिकोत्सव में एक छात्रा को उसकी सहेलियों ने अपने साथ ले जाकर दुराचार किया। छात्रा के परिजनों ने जब उसकी खोजबीन की, तो आरोपी और उसके परिजन उसे नशे की हालत में उसके घर छोड़ गए। छात्रा के पिता ने आरोपी और उसके परिवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

नवाबगंज, संवाददाता। विद्यालय के वाषिकोत्सव में गई एक छात्रा को समुदाय विशेष की सहेलियां अपने साथ ले गईं। जहां सहेलियों के भाई ने उससे दुराचार किया। छात्रा के घर न पहुंचने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन की तो आरोपी और उसके परिजन छात्रा को नशे की हालत में उसके घर छोड़ गए। छात्रा के पिता ने आरोपी, उसकी बहनों और माता-पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। नवाबगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली एक किशोरी क्षेत्र के एक कॉलेज में हाईस्कूल की छात्रा है। शनिवार को उसके विद्यालय में वार्षिकोत्सव था। जिसमें शामिल होने के लिए वह अपने छोटे भाई के साथ गई थी।
वार्षिकोत्सव के बाद उसका भाई घर वापस आ गया लेकिन वह नहीं लौटी। परिजनों ने खोजबीन की तो पता चला कि उसके विद्यालय में ही पढ़ने वाली देवरनियां थाना क्षेत्र के पैगा गांव की उसकी दो सहेलियां अपने घर ले गईं हैं। शाम को उसकी सहेलियों के परिजन उसे उसके घर छोड़ गए। छात्रा ने अपने परिजनों को बताया कि उसकी दूसरे धर्म की छात्राएं नशीला पदार्थ खिलाकर अपने साथ घर ले गईं थीं। वहां उनके भाई अनस ने उससे दुष्कर्म किया है। आरोपियों ने उसे धमकी दी है कि अगर उसने किसी को यह बात बताई तो जान से मार देगा और अश्लील वीडियो वायरल कर देगा। छात्रा के पिता ने आरापी अनस, उसकी बहनें व माता-पिता के खिलाफ थाना नवाबगंज में मुकदमा दर्ज कराया है। कोतवाल अरुण कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


