बरेली समेत 9 जिलों के महिला चिकित्सालय में जल्द शुरू होगी एचडीयू, बजट जारी
Bareily News - बरेली समेत 9 जिलों के महिला चिकित्सालय में जल्द शुरू होगी एचडीयू, बजट जारीबरेली समेत 9 जिलों के महिला चिकित्सालय में जल्द शुरू होगी एचडीयू,

बरेली समेत प्रदेश के 9 जिलों के महिला चिकित्सालय में जल्द ही हाई डिपेंडेंसी यूनिट (एचडीयू) का संचालन शुरू हो जाएगा। एचडीयू में उपकरणों की खरीद के लिए शासन ने बजट जारी कर दिया है। सभी जिलों के सीएमओ को निर्देश दिया है कि उपकरणों की खरीद नियमानुसार कमेटी बनाकर जैम पोर्टल के माध्यम से ही की जाए। उपकरण आने के बाद स्टाफ की तैनाती की जाएगी। शासन बरेली समेत शाहजहांपुर, गोंडा, संतकबीरनगर, महोबा, अमेठी, आजमगढ़, मुरादाबाद और बुलंदशहर के महिला चिकित्सालय में हाई डिपेंडेंसी यूनिट शुरू करने जा रहा है। एचडीयू की स्वीकृति पहले ही मिल गई थी लेकिन संसाधन नहीं होने की वजह से संचालन शुरू नहीं हो पाया है।
अब शासन ने उपकरणों की खरीद के लिए 3.64 करोड़ रुपये का बजट जारी किया है। शासन ने पत्र भेजकर सभी जिलों के सीएमओ को उपकरणों की संख्या के बारे में भी निर्देश दिया है। इन उपकरणों की होगी खरीद एचडीयू के लिए खरीदे जाएंगे डेफ्रिबिलेटर, आईसीयू बेड, मैटर्निटी कोट, इंफ्यूजन पंप, सिरिंज पंप, फेटल डापलर, सीटीजी मशीन समेत कई अन्य उपकरण खरीदे जाएंगे। इसमें मल्टीपैरा बेड साइट मानीटर, सेट्रल मानीटरिंग सिस्टम, फूट आपरेटेड सेक्शन मशीन, मूवेबल शैडो लेस स्पाट लाइट्स शामिल है। बरेली में एचडीयू में 8 आईसीयू बेड लगाए जाएंगे। नवजात शिशु होंगे भर्ती, मिलेगा उपचार महिला चिकित्सालय में अभी एसएनसीयू का संचालन हो रहा है जहां 12 बेड हैं। एचडीयू का संचालन शुरू होने के बाद यहां कुल 20 बेड हो जाएंगे और अधिक नवजात बच्चों को उपचार मिल सकेगा। उपकरण आने के बाद जल्द ही स्टाफ की तैनाती की जाएगी। वर्जन एचडीयू के लिए बजट आ गया है और उपकरणों को खरीदने की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। एचडीयू का संचालन शुरू होने से प्रीटर्म, प्रीम्येच्योर बच्चों को उपचार मिलने में और सहूलियत होगी। - डॉ. त्रिभुवन प्रसाद, सीएमएस जिला महिला चिकित्साल
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


