आंबेडकर प्रतिमा को हटाने पर नहीं बनी सहमति

Apr 07, 2026 08:12 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बरेली
share

Bareily News - नवाबगंज के गंगापुर में दलित समुदाय द्वारा सरकारी भूमि पर लगाई गई आंबेडकर प्रतिमा को हाईकोर्ट ने हटाने का आदेश दिया है। दोनों पक्षों में सहमति नहीं बनने पर अधिकारियों ने वार्ता की, लेकिन विवाद अभी भी जारी है। अब तहसीलदार और कोतवाल फिर से वार्ता कर विवाद सुलझाने का प्रयास करेंगे।

आंबेडकर प्रतिमा को हटाने पर नहीं बनी सहमति

नवाबगंज। ग्राम समाज की भूमि पर लगायी गयी आंबेडकर प्रतिमा को दोनों पक्षों की सहमति के बाद हाईकोर्ट ने वहां से हटाने कर दूसरे स्थान पर लगाने के आदेश दिए है। जिसपर अधिकारियों ने गांव जाकर दोनों पक्षों से वार्ता की लेकिन सहमति नहीं बनी। नवाबगंज थाना क्षेत्र के गंगापुर में एक वर्ष पहले दलित समुदाय के लोगों ने सरकारी भूमि पर डा.भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा लगा दी थी। जिसका दूसरे पक्ष के लोगों ने विरोध किया था। जिसे लेकर गांव में खूब विवाद हुआ था। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मामले में एक पक्ष ने प्रतिमा हटवाने के लिए हाईकोर्ट में वाद दायर किया था।

जिसपर कोर्ट ने जिला मजिस्ट्रेट को दोनों पक्षों की सहमति के बाद आंबेडकर प्रतिमा को वहां से हटवाने का आदेश दिया है। मंगलवार को तहसीलदार दुष्यंत प्रताप सिंह व कोतवाल अरुण कुमार श्रीवास्तव ने गांव पहुंच कर दोनों पक्षों के लोगों से वार्ता की। लेकिन उनके बीच कोई सहमति नहीं बन सकी। तहसीलदार दुष्यंत प्रताप सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के साथ फिर वार्ता कर विवाद को सुलझाया जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।