Hindi NewsUttar-pradesh NewsBareily NewsHeavy Rain Causes Destruction in Mirganj Eight Houses Collapse
बारिश में कच्चा मकान गिरने से गाय की मौत

बारिश में कच्चा मकान गिरने से गाय की मौत

संक्षेप:

Bareily News - मीरगंज में लगातार बारिश से ग्रामीण इलाकों में भारी तबाही हुई है। दो दिनों में आठ मकान गिर चुके हैं। कपूरपुर गांव में एक कच्चा मकान गिरने से गाय की मौत हो गई। अन्य गांवों में भी कई मकानों को नुकसान...

Sep 03, 2025 05:23 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बरेली
share Share
Follow Us on

मीरगंज। लगातार हो रही बारिश ग्रामीण इलाकों में कहर बनकर टूट रही है। दो दिन के अंदर क्षेत्र में आठ ग्रामीणों के मकान गिर चुके हैं। बारिश में सोमवार रात कपूरपुर गांव में कच्चा मकान गिर गया। मलबे में दबकर गाय की मौत हो गई। राजस्व कर्मचारियों ने मकान गिरने से हुई क्षति से तहसील प्रशासन को अवगत कराया है। क्षेत्र में दो दिन से लगाकर हो रही बारिश में गांव कपूरपुर निवासी सोनू सिंह का कच्चा मकान सोमवार रात गिर गया। प्रधान हरीश कुमार राजपूत ने बताया कच्चा मकान पूरी तरह धंस गया था। उसमें बंधी गाय मलबे में दब गई, जिससे उसकी मौत हो गई।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

गांव सोरहा में लाल सिंह की खपरैल और रंजीत सिंह के मकान का काफी हिस्सा बारिश में क्षतिग्रस्त हो गया। इसी गांव की साबरी बेगम की खपरैल गिरने से उसमें रखा संदूक, चारपाई आदि सामान नष्ट हो गया। गांव पंथरा में चंद्रपाल की खपरैल और अभूपुरा निवासी विपिन का मकान गिर गया। चुरई दलपतपुर में कमला देवी के पक्के मकान को क्षति पहुंची है। राजस्व कर्मचारियों ने नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट तहसील के अधिकारियों को भेजी है।