बदहाल है शीशगढ़ का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र

Newswrap हिन्दुस्तान, बरेली
share

Bareily News - शीशगढ़, संवाददाता।शीशगढ़ नगर पंचायत अध्यक्ष नीलोफर ने स्वास्थ्य मंत्री और डीएम को पत्र लिखकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की बदहाली पर चिंता जताई है। उन

बदहाल है शीशगढ़ का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र

शीशगढ़, संवाददाता।नगर पंचायत अध्यक्ष नीलोफर ने स्वास्थ्य मंत्री और डीएम को पत्र लिखकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की बदहाली पर चिंता जताई है। उन्होंने अस्पताल के शीघ्र निरीक्षण, साफ-सफाई, शौचालय की मरम्मत,भवन के निर्माण कार्य और प्रशिक्षित चिकित्सा स्टाफ की तैनाती की मांग की है।चेयरमैन ने पत्र में कहा कि अस्पताल परिसर में साफ-सफाई का अभाव है। शौचालय बेहद गंदे तथा अनुपयोगी स्थिति में हैं। मरीजों और परिजनों को परेशानी हो रही है। अस्पताल भवन जर्जर है। दीवारों और छतों में दरारें हैं। ऐसे में दुर्घटना का खतरा रहता है। बारिश में स्थिति और खराब हो जाती है।चेयरमैन ने कहा है स्वच्छ पेयजल और उचित रखरखाव की कमी है।

सामुदायिक केंद्र में आवश्यक चिकित्सीय उपकरणों, दवाओं और प्रशिक्षित स्टाफ की कमी के चलते गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं बाधित हो रही हैं। सीएमओ डा. विश्राम सिंह ने बताया जल्दी ही एक जेई को भेजकर बिल्डिंग का एस्टीमेट बनवाया जाएगा। धीरे-धीरे कर्मचारियों की तैनाती की जा रही है। छोटी-मोटी कमियों को ठीक करके सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त की जाएंगी।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।