बुखार के कई मरीजों की हुई मलेरिया जांच

Feb 15, 2026 01:47 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बरेली
share

Bareily News - तापमान में उतार-चढ़ाव के कारण बुखार और मलेरिया के मामलों में वृद्धि की आशंका है। रविवार को स्वास्थ्य विभाग ने जिले में 81 स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया, जहां 21 बुखार पीड़ित मरीजों की मलेरिया जांच की गई। मेले में पेट दर्द, उल्टी और सिर दर्द के मरीज भी काफी संख्या में आए।

बुखार के कई मरीजों की हुई मलेरिया जांच

तापमान में हो रहे उतार-चढ़ाव के चलते बुखार जुकाम के साथ ही मलेरिया हमला शुरू होने की आशंका बढ़ गई है। रविवार को स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जिले में 81 केंद्रों पर स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में 21 बुखार पीड़ित मरीजों की किट से मलेरिया जांच हुई। त्वचा और सांस संबंधी परेशानी साथ ही मेले में पेट दर्द, उल्टी और सिर दर्द के मरीजों की संख्या अधिक रही। मेले में पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।