सीएचसी-पीएचसी के वैक्सिनेटर की होगी मानीटरिंग, कम टीकाकरण पर होगी कार्रवाई

हिन्दुस्तान, बरेली
Follow us on Google News
share

बरेली में बच्चों के टीकाकरण में लापरवाही के चलते स्वास्थ्य विभाग ने सख्त कदम उठाए हैं। सीएमओ ने वैक्सिनेटरों की नियमित निगरानी का निर्देश दिया है। कम टीकाकरण या खराब प्रदर्शन पर विभागीय कार्रवाई होगी। प्रत्येक वैक्सिनेटर के काम की मॉनीटरिंग होगी और टीकों की संख्या का रिकॉर्ड रखा जाएगा।

सीएचसी-पीएचसी के वैक्सिनेटर की होगी मानीटरिंग, कम टीकाकरण पर होगी कार्रवाई

बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। बच्चों के संपूर्ण टीकाकरण में कई ब्लाकों में लापरवाही पर स्वास्थ्य विभाग ने सख्ती शुरू कर दी है। सीएमओ ने निर्देश पर सीएचसी, पीएचसी और शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (यूपीएचसी) पर तैनात वैक्सिनेटरों के कार्यों की नियमित निगरानी की जाएगी। कम टीकाकरण या लगातार खराब प्रदर्शन मिलने पर विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार, कई क्षेत्रों में नियमित टीकाकरण का लक्ष्य पूरा नहीं हो पा रहा है। इसे देखते हुए वैक्सिनेटरों की जवाबदेही तय करने का निर्णय लिया गया है। अब प्रत्येक वैक्सिनेटर के काम की मॉनीटरिंग होगी। लगाए गए टीकों की संख्या, सत्रवार उपलब्धि और टीकाकरण के दौरान खराब वैक्सीन डोज का भी रिकॉर्ड रखा जाएगा।

सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह ने निर्देश दिया है कि प्रत्येक टीकाकरण सत्र में कम से कम 10 लाभार्थियों को टीका लगाया जाए। इसके अलावा वैक्सीन वेस्टेज (डोज खराब होने) की भी अलग से समीक्षा की जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि जिन केंद्रों पर लगातार कम उपलब्धि या अधिक वैक्सीन वेस्टेज मिलेगा, वहां तैनात कर्मियों से स्पष्टीकरण लिया जाएगा। इस रिपोर्ट के आधार पर ब्लॉक और शहरी क्षेत्रों के प्रदर्शन का मूल्यांकन होगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।