बिशारतगंज के गांव में हरियाणा पुलिस का छापा

Newswrap हिन्दुस्तान, बरेली
Follow us on Google News
share

बिशारतगंज के नूरपुर गांव में हरियाणा पुलिस ने तस्करों की तलाश में छापा मारा। 10 मई को यमुनानगर पुलिस ने महेंद्र पाल के बेटे रामाधार को 996 ग्राम अफीम के साथ पकड़ा था। तस्कर ने पूर्व प्रधान के भतीजे से अफीम लाने की बात स्वीकार की। पुलिस ने उसके बताए ठिकाने पर छापेमारी की, लेकिन आरोपी नहीं मिले।

बिशारतगंज के गांव में हरियाणा पुलिस का छापा

बिशारतगंज। बुधवार को नूरपुर गांव में हरियाणा पुलिस ने तस्करों की तलाश में छापा मारा तो गांव में खलबली मच गई। हरियाणा के थाना यमुनानगर थाने के एएसआई जसबीर सिंह के अनुसार थाना बिशारतगंज के राधे नगर गांव का महेंद्र पाल का पुत्र रामाधार यमुनानगर पुलिस ने 10 मई को 996 ग्राम अफीम के साथ पकड़ा था। एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। पूछताछ में आरोपी तस्कर ने गांव के पूर्व प्रधान के भतीजे से अफीम लाना स्वीकार किया। उसकी निशानदेही पर बुधवार सुबह थाना क्षेत्र के नूरपुर गांव में दबिश दी। लेकिन आरोपी तस्कर हाथ नहीं आए। प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार कश्यप ने बताया कि हरियाणा के यमुनानगर थाने की पुलिस क्षेत्र के एक तस्कर को साथ लाई थी जिसकी निशानदेही पर छापेमारी की गई है।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।