जिम ट्रेनर ने महिला डॉक्टर को नशा देकर किया दुष्कर्म, ब्लैकमेल कर वसूले लाखों
Newswrap हिन्दुस्तान, बरेली
Bareily News - बरेली में एक जिम ट्रेनर ने महिला डॉक्टर को नशा देकर दुष्कर्म किया और फिर वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर लाखों रुपये वसूले। आरोपी अकरम खान और उसके भाई आलम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता की शिकायत पर कार्रवाई की जा रही है।

जिम ट्रेनर ने महिला डॉक्टर को नशा देकर किया दुष्कर्म, ब्लैकमेल कर वसूले लाखों बरेली, मुख्य संवाददाता। सिविल लाइंस क्षेत्र में स्थित एक जिम में महिला डॉक्टर के साथ नशा देकर दुष्कर्म और फिर ब्लैकमेलिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस जांच
कोतवाली पुलिस के अनुसार सिविल लाइंस क्षेत्र के मुख्य डाकघर के पास स्थित अल्टीमेट फिटनेस क्लब जिम में यह पूरी घटना सामने आई। पुलिस जांच में पता चला कि आरोपी अकरम खान महिला डॉक्टर को नशीला पदार्थ देकर उसके साथ दुष्कर्म करता था और उसकी वीडियो सीसीटीवी के जरिये रिकॉर्ड कर लेता था। बाद में इन्हीं वीडियो के जरिए उसे ब्लैकमेल कर लगातार पैसे ऐंठे गए।जिम संचालक एवं ट्रेनर अकरम खान ने मई 2024 से डॉक्टर का लगातार यौन शोषण किया और इस दौरान बनाए गए वीडियो के आधार पर उन्हें धमकाकर लाखों रुपये वसूल लिए। हाल ही में आरोपी ने 10 लाख और फिर 50 लाख रुपये की मांग शुरू कर दी थी, जिसके बाद पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की।आरोपियों की हरकतें
पीछा कर डराते थे आरोपी : जांच के दौरान यह भी सामने आया कि अकरम के साथ उसका भाई आलम भी ब्लैकमेलिंग में शामिल था। दोनों आरोपी पीड़िता को डराने-धमकाने के लिए उसका पीछा करते थे और उसके बच्चों की लोकेशन तक की जानकारी रखते थे, जिससे वह लगातार मानसिक दबाव में रही।पुलिस की कार्रवाई
कड़ी कार्रवाई की तैयारी में पुलिस : पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है। सीओ सिटी आशुतोष शिवम का कहना है कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर साक्ष्य जुटाए गए हैं और आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी。अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
✦महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म की घटना कब हुई?−
महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म की घटना मई 2024 से शुरू हुई।
✦पुलिस ने कितने आरोपियों को गिरफ्तार किया?+
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


