देवरनियां चेयरमैन की दुकान और गोदाम पर जीएसटी का छापा

देवरनियां चेयरमैन की दुकान और गोदाम पर जीएसटी का छापा

संक्षेप:

Bareily News - देवरनियां के चेयरमैन कलीम अंसारी की दुकान और गोदाम पर जीएसटी की टीम ने छापा मारा। यह कार्रवाई देर रात तक चली। अंसारी ने भोजीपुरा विधायक शहजिल इस्लाम को छापे का जिम्मेदार ठहराया, जबकि इस्लाम ने आरोपों...

Aug 27, 2025 04:31 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बरेली
share

बहेड़ी/देवरनियां। देवरनियां के चेयरमैन कलीम अंसारी की दुकान और गोदाम पर जीएसटी की टीम ने छापा मारा है। छापे की कार्रवाई देर रात तक चली। टीम ने दुकान और गोदाम के रिकॉर्ड खंगाले। जीएसटी की टीम ने सोमवार को देवरनियां नगर पंचायत चेयरमैन की जूते की दुकान और गोदाम में छापे मारे। टीम ने उनके प्रतिष्ठान का रिकॉर्ड खंगाला। टीम की यह कार्रवाई देर रात तक चली। चेयरमैन ने छापे के लिए भोजीपुरा विधायक शहजिल इस्लाम को जिम्मेदार ठहराया है। उनका कहना है कि विधायक के कहने पर जीएसटी की टीम ने उनकी दुकान और गोदाम पर छापा मारा है। कहा- उन्होंने विधायक को सड़क निर्माण कार्य का उद्घाटन करने से रोका था, इस वजह से उनके यहां छापा पड़वाया गया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

वह इसका जवाब विधानसभा चुनाव में देंगे। वहीं भोजीपुरा विधायक शहजिल इस्लाम का कहना है कि इस मामले से उनका कोई लेनदेना नहीं है। उन पर जो कोई आरोप लगा रहे है वह पूर्णतया निराधार है।