
चेस्ट पेन वाले मरीजों के लिए बनेगी ग्रीन चैनल, तत्काल होगी ईसीजी
Bareily News - चेस्ट पेन वाले मरीजों के लिए बनेगी ग्रीन चैनल, तत्काल होगी ईसीजीचेस्ट पेन वाले मरीजों के लिए बनेगी ग्रीन चैनल, तत्काल होगी ईसीजीचेस्ट पेन वाले मरीजो
बरेली। सीने में दर्द वाले मरीजों को हार्ट अटैक की आशंका से बचाने और तत्काल चिकित्सा देने के लिए जिला अस्पताल में ग्रीन चैनल बनाया जाएगा। ऐसे मरीजों को ओपीडी-इमरजेंसी में लाइन में नहीं लगना पड़ेगा। शासन का प्रयास है कि ऐसे मरीजों का फस्र्ट मेडिकल कांटेक्ट (अस्पताल में आने पर तत्काल) होने पर बिना समय गंवाए इलाज शुरू हो सके। मौसम में हो रहे बदलाव से सांस लेने में तकलीफ, सीने में दर्द, जकड़न वाले मरीजों की संख्या बढ़ रही है। साथ ही इस सीजन में हार्ट अटैक की आशंका भी बढ़ जाती है। इसे देखते हुए शासन के निर्देश पर सांस के मरीजों, सीने में दर्द की परेशानी लेकर अस्पताल आने वाले रोगियों के लिए ग्रीन चैनल बनाया जाएगा।
इसका उद्देश्य ऐसे मरीजों को बिना समय गंवाए चिकित्सा सुविधा देना है। ग्रीन चैनल में ईसीजी के साथ डिफ्रिबिलेटर और मानीटर की सुविधा होगी जहां मरीजों की तत्काल जांच हो सकेगी। चेस्ट पेन वाले मरीजों को अस्पताल में आते ही यहां भर्ती कर जांच की जाएगी। साथ ही उनकी रिपोर्ट व्हाट्सएप ग्रुप पर अपलोड की जाएगी जिससे विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श मिलने में देरी न हो। मौसम का मिजाज शीतलहर से बढ़ी गलन, धूप रही बेअसर - दिन में अधिकतम तापमान 22.1 और रात में न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया - पछुआ हवाओं ने बढ़ाई सर्दी-गलन, दिन में धूप के बाद भी ठंड का बढ़ा असर बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। शीतलहर के चलते अब सर्दी के साथ ही गलन का असर भी बढ़ता जा रहा है। दिन में धूप के बाद भी लोगों को ठंड का अहसास रहा और कई इलाकों में सुबह-शाम अलाव के सामने बैठकर लोग ठंड से बचते नजर आए। दिन और रात के तापमान में एक बार फिर गिरावट आई है। शाम होने के साथ ही ग्रामीण इलाकों में कोहरे की चादर छा गई और दृश्यता कम रही। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि अगले दो-तीन दिन में तापमान में और गिरावट हो सकती है। दिन के तापमान में मामूली गिरावट आई है लेकिन ठंड का असर बढ़ गया है। शीतलहर चलनी शुरू हो गई है जिससे गलन भी बढ़ने लगी है। दिन में अधिकतम तापमान 22.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं रात के तापमान में गिरावट आ गई है और पारा 7 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे आ गया है। मंगलवार की रात में न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। पहाड़ों से आ रही ठंडी हवाओं ने सर्दी का सितम और बढ़ा दिया है। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि अभी कड़ाके की सर्दी के लिए तैयार रहें। चार-पांच दिन में तापमान में गिरावट के साथ ही पछुआ हवाओं का असर दिखेगा और गलन में इजाफा हो सकता है। तापमान का हाल (डिग्री सेल्सियस में) तारीख अधिकतम न्यूनतम 08 दिसंबर 22.1 7.4 07 दिसंबर 21.1 7.4 06 दिसंबर 21.3 7.5 05 दिसंबर 21.5 5.9 04 दिसंबर 21.7 6.9 03 दिसंबर 22.8 8.2 02 दिसंबर 23.3 6.7 01 दिसंबर 23.0 6.6

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




