Bareily News: बैंड-बाजे के साथ धूमधाम से निकली राम बारात
Bareily News: बरसेर। बरसेर के पुराने शिव मंदिर पर चल रही रामलीला में बुधवार को भगवान राम की बारात बड़ी धूमधाम से निकाली गई। बैंड-बाजों और डीजे की धुन पर निकली, इस बा

Bareily News: बरसेर। बरसेर के पुराने शिव मंदिर पर चल रही रामलीला में बुधवार को भगवान राम की बरात बड़ी धूमधाम से निकाली गई। बैंड-बाजों और डीजे की धुन पर निकली इस बारात का ग्रामीणों ने जगह-जगह फूल-मालाओं से स्वागत किया। बरात में लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न की सुंदर झांकियां रहीं और बराती बने कलाकार भी शामिल हुए। बरात जैसे ही मंदिर परिसर से निकली, पूरे गांव में जय श्री राम के जयकारे गूंजने लगे। पूरे गांव में भ्रमण करते हुए बालरपुर पहुंची, जहां ग्रामीणों ने अमन, माखन, राजेश, टिंकू, भूरे आदि ने जोरदार स्वागत किया। रामलीला कमेटी ने बताया कि बरसेर में पिछले 50 वर्षों से रामलीला का मंचन किया जा रहा है।
यह गांव की सांस्कृतिक पहचान बन चुकी है।इस दौरान राम निवास रस्तोगी, भमानी राम, पूरन लाल, रूपकिशोर वर्मा, नन्हे वर्मा, यादराम, बद्री प्रसाद, हरकिशोर शर्मा आदि मौजूद रहे।फोटो 04- बरसेर में धूमधाम से रामबरात निकाली गई

