कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा हुआ शुभारंभ
Newswrap हिन्दुस्तान, बरेली
बरेली में श्री हरि मंदिर में मंगलवार को श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव की शुरुआत भव्य कलश यात्रा से हुई। यात्रा में 108 कलशों के साथ भक्तों ने नगर भ्रमण किया और भजन-कीर्तन से वातावरण गूंज उठा। पहले दिन कथा वाचक रवीन्द्रन शास्त्री महाराज ने भक्ति का संदेश दिया।

बरेली। मॉडल टाउन स्थित श्री हरि मंदिर में मंगलवार को श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव का शुभारम्भ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। श्री रामायण मंदिर से 108 कलशों के साथ निकली यात्रा नगर भ्रमण कर मंदिर पहुंची। मार्ग में भक्तजन पुष्पवर्षा करते रहे और भजन-कीर्तन से वातावरण गूंज उठा।सायं कथा के प्रथम दिवस पर कथा वाचक रवीन्द्रन शास्त्री महाराज ने देवपूजा, व्यास पूजन एवं भागवत महात्म्य का महत्व बताते हुए श्रद्धालुओं को भक्ति का संदेश दिया।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


