सोबतीस पब्लिक स्कूल में हुआ शास्त्रीय संगीत कार्यक्रम

Newswrap हिन्दुस्तान, बरेली
Follow us on Google News
share

बरेली के सोबतीस पब्लिक स्कूल में स्पिक मैके के सहयोग से एक भव्य शास्त्रीय संगीत कार्यक्रम आयोजित किया गया। पंडित भोला नाथ, शिवम मिश्रा, प्रदीप कुमार शंकर और डॉ. हितु मिश्रा ने मनमोहक प्रस्तुतियों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। कार्यक्रम में विभिन्न वाद्ययंत्रों का प्रदर्शन किया गया और विद्यार्थियों को संगीत की गहराई से अवगत कराया गया।

सोबतीस पब्लिक स्कूल में हुआ शास्त्रीय संगीत कार्यक्रम

‎बरेली। सोबतीस पब्लिक स्कूल में स्पिक मैके के सहयोग से एक भव्य शास्त्रीय संगीत कार्यक्रम हुआ। संगीत कला अकादमी से सम्मानित शास्त्रीय संगीतज्ञ पंडित भोला नाथ, शिवम मिश्रा, प्रदीप कुमार शंकर एवं डॉ. हितु मिश्रा ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से समां बांधा। विद्यालय की डायरेक्टर आकृति सोबती और प्रधानाचार्य डॉ. गुरदीप सिंह ने सभी कलाकारों का स्वागत एवं सम्मान किया। ‎कार्यक्रम के दौरान कलाकारों ने तबला, सितार, गिटार, तानपुरा एवं हारमोनियम जैसे विभिन्न शास्त्रीय वाद्ययंत्रों के माध्यम से अद्भुत संगीत वातावरण का सृजन किया। उन्होंने अच्युतम केशवम्, रघुपति राघव राजा राम तथा राग नट भैरवी पर आधारित गुरु बिन ज्ञान न होये जैसे भजनों एवं गीतों की प्रस्तुतियां देकर श्रोताओं को भारतीय शास्त्रीय संगीत की गहराई से परिचित कराया।

उनकी मधुर धुनों ने विद्यालय के सभागार को सुरों की सरिता में प्रवाहित कर दिया और पूरा वातावरण संगीत-मय हो उठा। कार्यक्रम के उपरांत कलाकारों ने विद्यार्थियों के साथ संवाद भी किया, जिसमें उन्होंने संगीत के विभिन्न रागों, वाद्ययंत्रों तथा संगीत सीखने की विधियों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। विद्यार्थियों द्वारा पूछे गए प्रश्नों का उत्तर देते हुए उन्होंने यह भी बताया कि पढ़ाई के साथ-साथ संगीत को कैसे सीखा जा सकता है तथा शास्त्रीय संगीत में करियर के अवसरों से अवगत करवाया। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. गुरदीप सिंह ने अपने संबोधन में सभी कलाकारों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों के माध्यम से विद्यार्थियों को भारतीय शास्त्रीय संगीत की समृद्ध परंपरा से जुड़ने और उसे समझने का अवसर मिलता है।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।