ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशबरेली की ग्राम पंचायतों को मिला भरपूर बजट, फिर विकास में पिछड़ गए ये गांव 

बरेली की ग्राम पंचायतों को मिला भरपूर बजट, फिर विकास में पिछड़ गए ये गांव 

बरेली की ग्राम पंचायतें विकास पर रकम खर्च करने में पिछड़ गईं। 1193 ग्राम पंचायतों के खातों में चालू वित्तीय वर्ष की 122 करोड़ की रकम खर्च होने का इंतजार कर रही है। मार्च करीब आते ही 122 करोड़ खर्च...

बरेली की ग्राम पंचायतों को मिला भरपूर बजट, फिर विकास में पिछड़ गए ये गांव 
बरेली | प्रमुख संवाददाताSun, 09 Feb 2020 01:15 PM
ऐप पर पढ़ें

बरेली की ग्राम पंचायतें विकास पर रकम खर्च करने में पिछड़ गईं। 1193 ग्राम पंचायतों के खातों में चालू वित्तीय वर्ष की 122 करोड़ की रकम खर्च होने का इंतजार कर रही है। मार्च करीब आते ही 122 करोड़ खर्च करने का प्लान बन गया है। डीपीआरओ ने हर हाल में 31 मार्च तक रकम खर्च करने का अल्टीमेटम ग्राम प्रधान व सचिव को दिया है। रकम खर्च करने की कार्ययोजना भी ग्राम प्रधानों को थमा दी गई है। हालांकि डेढ़ महीने में रकम खर्च करने के अल्टीमेटम को लेकर सवाल भी उठ रहे हैं। पंचायतों को राज्य वित्त और 14वें वित्त आयोग से विकास कार्यों के लिए किश्त भेजी जाती है। ग्राम पंचायतों को विकास कार्यों पर रकम खर्च करनी होती है। इसी साल पंचायत चुनाव भी होना है। बरेली की ज्यादातर ग्राम पंचायत विकास कार्यों पर रकम खर्च नहीं कर सकीं। गांव की सड़क और पानी की निकासी की व्यवस्था दुरुस्त कराने में नाकाम रहीं।

रकम होने के बावजूद गांव की साफ-सफाई को बेहतर नहीं कर सकीं। 122 करोड़ की रकम खातों में पड़ी है। डीपीआरओ ने चुनाव को देखते हुए रकम को खर्च कराने की कार्ययोजना ग्राम प्रधानों का थमा दी है। इस रकम का बड़ा हिस्सा ऑपरेशन कायाकल्प पर खर्च होगा। स्कूलों में टाइल्स लगाई जाएंगी। दरवाजे और खिड़कियां सुधारी जाएंगी। आंगनबाड़ी केंद्रों में भी टाइल्स लगाई जाएंगी।  स्कूल और आंगनबाड़ी सेंटरों के एप्रोच रोड को सुधारा जाएगा। डेढ़ महीने में 122 करोड़ की रकम को खर्च कराने का टारगेट को लेकर सवाल भी उठ रहे हैं। विकास कार्यों की गुणवत्ता को लेकर भी आशंका जाहिर की जा रही है।

ग्राम पंचायतों के खातों में 122 करोड़ की रकम है। हमने 31 मार्च तक ऑपरेशन कायाकल्प और दूसरे विकास कार्यों पर रकम खर्च करने को कहा है। ज्यादातर गांवों की कार्ययोजना तैयार हो चुकी है। ऑपरेशन कायाकल्प पर इस रकम का बड़ा हिस्सा खर्च किया जाएगा।
धर्मेंद्र कुमार, डीपीआरओ  

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें