टीचर्स क्रिकेट क्लब, महादेव स्ट्राइकर्स ने जीते मुकाबले
निशान्त पटेल स्पोर्ट्स हब में जीपी कॉरपोरेट क्रिकेट लीग के पहले मुकाबले में टीचर्स क्रिकेट क्लब ने व्हाइट कैप्स को हराया। टीचर्स क्लब ने 16 ओवरों में लक्ष्य हासिल किया। दूसरे मुकाबले में महादेव स्ट्राइकर्स ने बरेली रॉयल्स को हराया। शिव ओम ठाकुर और आशुतोष को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

निशान्त पटेल स्पोर्ट्स हब खेल मैदान पर हो रहे जीपी कॉरपोरेट क्रिकेट लीग में टीचर्स क्रिकेट क्लब और महादेव स्ट्राइकर्स ने शानदार दर्ज की। पहले मुकाबले में टीचर्स क्रिकेट क्लब ने व्हाइट कैप्स को हराया। टीचर्स क्लब ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए व्हाइट कैप्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 156 रन बनाए। टीम की ओर से क्षितिज प्रताप सिंह ने शानदार 87 रन बनाए, जबकि दानिश ने 16 रनों का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीचर्स क्रिकेट क्लब की टीम ने 16 ओवरों में चार विकेट खोकर आसानी से जीत हासिल कर ली।
टीम की ओर से आशुतोष ने 74 रनों की शानदार पारी खेली, जबकि अभिषेक ने 35 रन बनाए। शानदार प्रदर्शन के लिए आशुतोष को मैन ऑफ द मैच चुना गया। वहीं दूसरे मुकाबले में महादेव स्ट्राइकर्स ने बरेली रॉयल्स को हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए बरेली रॉयल्स की टीम 17.4 ओवरों में सभी विकेट खोकर 94 रन ही बना सकी। टीम की ओर से अरविंद पटेल ने 22 रन और नमित भारद्वाज ने 18 रन का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी महादेव स्ट्राइकर्स की टीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए मात्र 9 ओवरों में ही लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम की ओर से शिव ओम ठाकुर ने 38 रन बनाए, जबकि अमित ने 20 रन का योगदान दिया। शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए शिवओम ठाकुर को मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने 38 रन बनाने के साथ एक विकेट भी हासिल किया।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


