प्रभारी मंत्री ने पीड़ितों को बांटी लाखों की दैवीय आपदा सहायता राशि
प्रभारी मंत्री ने पीड़ितों को बांटी लाखों की दैवीय आपदा सहायता राशि

दुखी घड़ी में सरकार पीड़ितों के साथ खड़ी:: जेपीएस राठौर आंधी-तूफान के 30 पीड़ितों को कुल 162000 रुपये दिए गए
10 किसानों को कुल 2,29,973 रुपये, 8 पीड़ितों को 37 लाख पांच बांटे गए
आंवला।
पीड़ितों को सहायता राशि वितरित
प्रदेश के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार सहकारिता विभाग एवं बरेली प्रभारी मंत्री जीपीएस राठौर ने आंवला में आए आंधी-तूफान में हुई छति के पीड़ितों को लाखों रुपये की सहायता राशि वितरित की। इस दौरान बिथरी चैनपुर विधायक डॉ. राघवेंद्र शर्मा तथा डीएम अविनाश सिंह मौजूद रहे। मंत्री आंधी में हवा में उड़ने वाले नन्हे मियां से मिलने अस्पताल भी गए।
तहसील सभागार में हुए आपदा राहत राशि वितरण कार्यक्रम में आंधी-तूफान के 30 पीड़ितों को कुल 162000, मुख्यमंत्री खेत खलिहान अग्निकांड दुर्घटना सहायता योजना में 10 किसानों को कुल 2,29,973 तथा मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के 8 पीड़ितों को 37 लाख पांच हजार रुपये बांटे गए। इसमें प्रभारी मंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार दुख की घड़ी में आपके साथ खड़ी है और पीड़ितों के आंसू पोंछने का काम कर रही है। बरेली में आंधी आने की सूचना पर सीएम योगी जी के निर्देश पर वह तत्काल आंवला पहुंचे हैं। उनका कहना है कि दुर्घटनाओं उन्हे अथवा उनके परिवारजनों को अति शीघ्र सहायता पहुंचाई जाए। मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना योजना, मुख्यमंत्री खेत खलिहान अग्निकांड दुर्घटना योजना, आयुष्मान योजना, पीएम आवास योजना आदि शिामल हैं। बिथरी चैनपुर विधायक डॉ राघवेंद्र शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आपके साथ खड़े हैं। 24 घंटे में पीड़ितों को सहयोग राशि प्रदान की जा रही है। डीएम अविनाश सिंह ने कहा कि आंधी तूफान का सर्वाधिक प्रभाव आंवला तहसील पर पड़ा है। कई लोगों की मृत्यु, पशुधन और संपत्ति की हानि हुई है। इसका आंकलन कर करके सभी पीड़ितों के खातों में आपदा राशि स्थानांतरित कर दी गई है। कार्यक्रम में दैवीय आपदा कोष से सहायता राशि, कृषक दुर्घटना बीमा योजना तथा मुख्यमंत्री खेत खलिहान अग्निकांड दुर्घटना योजना के तहत सहायता राशि वितरित की गई। इसमें एडीएम एफआर संतोष कुमार सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष आदेश प्रताप सिंह, वेद प्रकाश यादव, एसडीएम विदुषी सिंह, सीओ नितिन कुमार, तहसीलदार बृजेश कुमार वर्मा, सीएचसी प्रभारी डॉ विनय पाल मौजूद रहे। संचालन लेखपाल श्रीधर शर्मा ने किया।
सहायता राशि प्राप्त करने वाले
जिन्हें सहायता राशि वितरित की गई
पुष्पा देवी, राजेश सक्सेना, कांति, मिश्रीलाल, रामसेवक, अभिलाष, डदल सिंह, मनोज कुमार, फूलवती, जितेंद्र कुमार, अली शेर, शरीफ खान, अंजुम, वीरपाल, सुनील, भजन लाल, छवि नाथ, अनारकली, अशोक कुमार, राजकुमार, सर्वेश कुमार, गीता, सादिक, सत्यवती, सोनवती, गुलशन, सुमित्रा देवी, चंद्रपाल, बबलू, राम वेद, छोटेलाल, राजेंद्र पाल शर्मा, राम प्रकाश शर्मा, सत्य प्रकाश शर्मा, विमला शर्मा, अवधेश कुमार शर्मा, अरुण कुमार, कालीचरण, महेंद्र पाल, सतीश चंद्र, फूलवती, उर्मिला देवी, नवीता, कन्यावती, चांदनी, महिपाल, बरफा देवी, पवन कुमार आदि को राहत राशि प्रदान की गई।
नन्हे मियां से मिलने पहुंचे प्रभारी मंत्री
आंवला। प्रभारी मंत्री जेपीएस राठौर ने आंवला कार्यक्रम में भमोरा क्षेत्र के गांव बमियाना निवासी नन्हे मियां से मिलने की इच्छा जताई और कहा कि 150 फीट ऊंचाई से हवा में तैरते हुए खेत में गिरने वाले नन्हे मियां को वह देखना चाहते हैं। इसी तरह की एक हवाई जहाज दुर्घटना में केवल एक यात्री ही बचा था, जिससे लगता है कि जिसे ऊपर वाला जिसे बचाना चाहता है, उसे कोई नहीं मार सकता।
---
प्रभारी मंत्री ने स्वागत कराने से किया मना
आंवला में पिछले दिनों आई आंधी और बरसात के पीड़ितों को राहत राशि वितरण कार्यक्रम में जब प्रभारी मंत्री के स्वागत के लिए एक अधिकारी को आमंत्रित किया तो प्रभारी मंत्री ने स्वागत कराने से मना कर दिया।
सर्किट हाउस में मंत्री का किया स्वागत
शुक्रवार को सहकारिता राज्य मंत्री जेपीएस राठौर स्वागत किया गया। इस अवसर पर वनमंत्री डॉ अरुण कुमार, विधायक डॉ. राघवेंद्र शर्मा, कुंवर महाराज सिंह, डॉ. एमपी आर्य, महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना, जिलाध्यक्ष सोमपाल शर्मा, आंवला जिलाध्यक्ष आदेश प्रताप सिंह, श्रुति गंगवार, चिकित्सा प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय सहसंयोजक डॉ विमल भारद्वाज, बंटी ठाकुर, अभय चौहान, अंकित शुक्ला, पुष्पेंद्र शुक्ला आदि मौजूद रहे।
फोटो 01, 02- आंवला के तहसील सभागार में प्रभारी मंत्री जेपीएस राठौर तथा डीएम अविनाश सिंह ने सहायता राशि का वितरण किया
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


