वेतन, पेंशन जारी होने से होली की खुशी हुई दोगुनी
Mar 03, 2026 02:38 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बरेली
Bareily News - प्रदेश सरकार ने सभी कार्मिक और शिक्षकों को होली पर 28 फरवरी को ही वेतन जारी करने का आदेश दिया था, जिसका खूब प्रचार भी किया गय

प्रदेश सरकार ने सभी कार्मिक और शिक्षकों को होली पर 28 फरवरी को ही वेतन जारी करने का आदेश दिया था, लेकिन सर्वर की समस्या के कारण वेतन जारी नहीं होने से शिक्षकों, कर्मचारियों में रोष देखने को मिला था। एक मार्च को रविवार की छुट्टी के कारण भी कुछ नहीं हो सका। दो मार्च को सुबह सबसे पहले शिक्षकों, कर्मचारियों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए सोमवार सुबह ही वेतन और पेंशन रिलीज करना शुरू कर दिया। वेतन जारी होने से सभी की खुशियां दो गुनी हो गई। प्राथमिक शिक्षक संघ के वरिष्ठ शिक्षक नेता हरीश बाबू शर्मा ने सरकार का आभार प्रकट किया।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



