प्रदेश के 100 आकांक्षी ब्लाकों के एफआरयू पर होगी अल्ट्रासाउंड जांच
Bareily News - प्रदेश के 100 आकांक्षी ब्लाकों के एफआरयू पर होगी अल्ट्रासाउंड जांचप्रदेश के 100 आकांक्षी ब्लाकों के एफआरयू पर होगी अल्ट्रासाउंड जांचप्रदेश के 100 आक

शासन ने 6 माह के प्रशिक्षण के लिए 5 वर्ष सेवा पूरी कर चुके एमबीबीएस डॉक्टरों से मांगा आवेदन बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। स्वास्थ्य विभाग प्रदेश के 100 आकांक्षी ब्लाकों के एफआरयू पर अल्ट्रासाउंड जांच शुरू करने की तैयारी में है। एफआरयू पर अल्ट्रा सोनोग्राफी स्क्रीनिंग के लिए प्रशिक्षित डॉक्टरों की तैनाती की जाएगी। इसके लिए प्रदेश के सभी जिलों से एमबीबीएस चिकित्सकों के आवेदन मांगे गए हैं। रेडियोलाजिस्ट की कमी के चलते अधिकांश जिलों में सीएचसी पर अल्ट्रासाउंड जांच की सुविधा नहीं है। कई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर अल्ट्रासाउंड मशीन होने के बाद भी रेडियोलाजिस्ट की तैनाती नहीं होने की वजह से गर्भवतियों की जांच नहीं हो पाती है।
इसे देखते हुए अब शासन ने प्रदेश में 100 आकांक्षी ब्लाकों की फस्र्ट रेफरल यूनिटों पर अल्ट्रासाउंड जांच शुरू कराने की कवायद शुरू की है। इसके लिए एमबीबीएस डॉक्टरों को 6 माह का सोनोग्राफी प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के बाद उनकी परीक्षा होगी। परीक्षा पास करने के बाद अल्ट्रा सोनोग्राफी स्क्रीनिंग के लिए आकांक्षी ब्लाकों के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर उनकी तैनाती की जाएगी। सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह ने बताया कि विभाग में पांच वर्ष की सेवा पूरी कर चुके एमबीबीएस चिकित्सक आवेदन कर सकते हैं। अल्ट्रा सोनोग्राफी स्क्रीनिंग शुरू होने से गर्भवतियों में मिलने वाली चिकित्सा सुविधाएं और बेहतर होंगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


