शासकीय अधिवक्ताओ के मानदेय भत्ते में वृद्धि से हर्ष

Newswrap हिन्दुस्तान, बरेली
share

Bareily News - उप्र सरकार की कैबिनेट में प्रदेश के शासकीय अधिवक्ताओं के मानदेय भत्ते में वृद्धि की मंजूरी से बरेली के शासकीय अधिवक्ताओ में हर्ष की लहर दौड़ गयी। शासक

शासकीय अधिवक्ताओ के मानदेय भत्ते में वृद्धि से हर्ष

बरेली। उप्र सरकार की कैबिनेट में प्रदेश के शासकीय अधिवक्ताओं के मानदेय भत्ते में वृद्धि की मंजूरी से बरेली के शासकीय अधिवक्ताओ में हर्ष की लहर दौड़ गयी। शासकीय अधिवक्ताओ ने एक दूसरे को बधाई देकर उप्र सरकार का आभार व्यक्त किया। बता दें वर्ष 2016 में तत्कालीन उप्र सरकार ने जनपद न्यायालयों में तैनात शासकीय अधिवक्ताओ के मानदेय भत्ते में वृद्धि की थी। राज्य कैबिनेट से मानदेय-भत्ते की स्वीकृति पर बरेली में तैनात डीजीसी क्राइम रीतराम राजपूत, डीजीसी सिविल पुरुषोत्तम पटेल, एडिशनल डीजीसी क्राइम हेमेंद्र गंगवार, एडीजीसी क्राइम सचिन जायसवाल, संतोष श्रीवास्तव, सुनील पांडेय, दिगंबर पटेल, राजेश्वरी गंगवार, महेश यादव, सुरेश बाबू साहू, हरेंद्र राठौर, अनूप कोहरवाल, तेजपाल राघव, विशेष लोक अभियोजक सीपी गुप्ता, आलोक प्रधान, सुभव मिश्रा, राजीव तिवारी, सरनाम सिंह, प्रवीण सक्सेना ने आभार व्यक्त किया।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।