ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशधर्म परिवर्तन करा नाबालिग से किया निकाह, प्रेमी गया जेल

धर्म परिवर्तन करा नाबालिग से किया निकाह, प्रेमी गया जेल

बहेड़ी के एक गांव की नाबालिग लड़की के धर्म परिवर्तन का मामला सामने आया है। गांव के ही दूसरे समुदाय के लड़के ने नाबालिग लड़की को मोहब्बत के जाल में फंसा...

धर्म परिवर्तन करा नाबालिग से किया निकाह, प्रेमी गया जेल
हिन्दुस्तान टीम,बरेलीFri, 04 Jun 2021 03:20 AM
ऐप पर पढ़ें

बहेड़ी के एक गांव की नाबालिग लड़की के धर्म परिवर्तन का मामला सामने आया है। गांव के ही दूसरे समुदाय के लड़के ने नाबालिग लड़की को मोहब्बत के जाल में फंसा लिया। सिद्धार्थ नगर की एक मस्जिद में धर्म परिवर्तन कराकर नाबालिग से निकाह कर लिया। गुरुवार को पुलिस ने लड़की को बरामद कर सीडब्ल्यूसी के सामने पेश किया। नाबालिग ने सीडब्ल्यूसी को²धर्म परिवर्तन कराकर निकाह करने के बारे में बताया। सीडब्ल्यूसी ने लड़की सहमति पर उसको पिता की सुपुर्दगी में देने के आदेश दिए।

नाबालिग लड़की (16) को पड़ोस में रहने वाले दूसरे सुमदाय के लड़के (25) ने प्रेम के जाल में फंसाया। 26 मार्च को रिश्तेदारों की मदद से लड़की को ले गया। लड़की के पिता ने अपहरण, धर्म परिवर्तन और पॉक्सो समेत कई गंभीर धाराओं में 27 मार्च को बहेड़ी थाने में प्रेमी और उसके रिश्तेदारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया दिया। लड़की को बरामद करने के लिए पुलिस लगातार छापेमारी करती रही। लड़का नाबालिग छात्रा को लेकर जगह बदलता रहा। लड़की को अलग-अलग जिलों में कई रिश्तेदारों के यहां ठहराया गया। सिद्धार्थ नगर की एक मस्जिद में लड़की का धर्म परिवर्तन कराया गया। उसके बाद लड़के से निकाह किया। निकाहनामा तैयार हुआ। 24 मई को पुलिस ने बहेड़ी के बस स्टैंड से लड़की और लड़के को पकड़ लिया। लड़की के बयान दर्ज करने के बाद लड़के को जेल भेज दिया गया। गुरुवार को नाबालिग को पुलिस ने सीडब्ल्यूसी के सामने पेश किया गया। सीडब्ल्यूसी मजिस्ट्रेट ने लड़की से बात की। लड़की ने पिता के साथ जाने पर सहमति जताई। नाबालिग लड़की 11 वीं छात्रा है। कोरोना काल में कालेज बंद होने की वजह से घर पर ही पढ़ाई कर रही थी।

सिदार्थ नगर की मस्जिद में कराया धर्म परिवर्तन

सिद्धार्थ नगर की मस्जिद में धर्म परिवर्तन की प्रक्रिया से लड़की को गुजारा गया। धार्मिक क्रिया कलाप कराने के बाद लड़की को छुआरे खिलाए गए। इसके बाद लड़की का नाम बदल दिया गया।

बहेड़ी पुलिस ने नाबालिग को पेश किया। लड़की ने धर्म परिवर्तन कर निकाह के बारे में बताया। लड़की की सहमति पर पिता को सुपुर्द करने के आदेश दिए हैं।- डीएन शर्मा, मजिस्ट्रेट, सीडब्ल्यूसी

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें