ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशमंदिरों में जुटा भक्तों का रेला, घरों में पूजी गईं कन्याएं मंदिरों में जुटा भक्तों का रेला, घरों में पूजी गईं कन्याएं

मंदिरों में जुटा भक्तों का रेला, घरों में पूजी गईं कन्याएं मंदिरों में जुटा भक्तों का रेला, घरों में पूजी गईं कन्याएं

नवरात्र के अंतिम दिन सुबह से ही मंदिरों में भक्तों का रेला उमड़ पड़ा। माता रानी के दर्शन पूजन के लिए भक्त भोर से ही कतार में खड़े हो गए। घरों में व्रती लोगों ने कन्या पूजन किया और व्रत का पारण किया।...

मंदिरों में जुटा भक्तों का रेला, घरों में पूजी गईं कन्याएं
मंदिरों में जुटा भक्तों का रेला, घरों में पूजी गईं कन्याएं
हिन्दुस्तान टीम,बरेलीSun, 25 Mar 2018 11:35 AM
ऐप पर पढ़ें

नवरात्र के अंतिम दिन सुबह से ही मंदिरों में भक्तों का रेला उमड़ पड़ा। माता रानी के दर्शन पूजन के लिए भक्त भोर से ही कतार में खड़े हो गए। घरों में व्रती लोगों ने कन्या पूजन किया और व्रत का पारण किया। मंदिरों में रामनवमी के अवसर पर विशेष पूजा-अर्चना हुई।

कालीबाड़ी स्थित मां काली देवी मंदिर, जनकपुरी स्थित श्री हर मिलाप शिव शक्ति मंदिर, त्रिवटीनाथ मंदिर, वैष्णो देवी मंदिर, मां मनोकामना देवी मंदिर, वनखंडीनाथ मंदिर, धोपेश्वरनाथ मंदिर, तपेश्वरनाथ मंदिर, मढ़ीनाथ मंदिर, नवदुर्गा मंदिर, शिव मंदिर समेत शहर के सभी प्रमुख मंदिरों में नवरात्रि के अंतिम दिन सुबह से भक्त जुट गए। माता रानी का भक्तों ने श्रद्धापूर्वक श्रृंगार किया और मां दुर्गा देवी का जयकारा लगाया। घरों में लोगों ने देवी स्वरूप कन्याओं का पूजन किया। व्रती लोगों ने कन्याओं को फल, मिठाई और वस्त्र दान दिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें