Bareily News: दो युवती प्रेमियों के साथ फरार
Bareily News: दो लड़कियां 11 जुलाई को अपने प्रेमियों के साथ एक लाख रुपये की नकदी और सोने-चांदी के जेवर लेकर फरार हो गईं। जब परिजनों ने मिलकर लड़कियों को वापस लाने की कोशिश की, तो प्रेमियों के परिजनों ने परिजनों की पिटाई की। इस मामले में दबंगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

Bareily News: दो लड़कियां नकदी-जेवर लेकर अपने प्रेमियों के साथ फरार हो गईं। लड़कियों ने परिजन ने आरोपियों के घर जाकर शिकायत की तो उनके साथ मारपीट की गई। एक मामने में सात और दूसरे में तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। भोजीपुरा क्षेत्र के एक गांव से 19 वर्षीय लड़की को गांव के तोताराम का रिश्तेदार 11 जुलाई को ले गया। आरोप है कि लड़की एक लाख रुपये की नकदी व मां के सोने-चांदी के आभूषण लेकर गई है। लड़की के परिजनों को पता चला उन्होंने रविवार को तोताराम से शिकायत की और लड़की को वापस दिलाने को कहा।
इसी बात पर तोताराम व उसके परिजनों ने मिलकर लड़की के परिजनों की लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। लड़की के पिता की तहरीर पर आरोपी युवक, तोताराम, उसकी पत्नी टिकोली देवी, बेटा महेश, ललित, वेदराम और बबलू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। दूसरी घटना में भी ऐसा ही हुआ। युवती के परिजनों ने अपनी बेटी वापस मांगी तो उनकी पिटाई कर दी। इस मामले में पुलिस ने अनुज, रीता व राजकुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


