एक तरफा प्यार में लड़की बोली, तुम्हे चेहरे का इतना घमंड है तो कर दूंगी खराब 

बरेली, रिठौरा | हिन्दुस्तान संवाद,
Follow us on Google News
share

लड़कों द्वारा लड़की को धमकाना और उसे परेशान किए जाने की खबरें तो लोगों ने कई बार सुनी होंगी। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में इससे उलट हुआ है। यहां एकतरफा प्यार में पड़ी छात्रा स्कूल के छात्र पर दबाव...

girl in one-sided love said if you have so much pride in your face then i will spoil you

लड़कों द्वारा लड़की को धमकाना और उसे परेशान किए जाने की खबरें तो लोगों ने कई बार सुनी होंगी। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में इससे उलट हुआ है। यहां एकतरफा प्यार में पड़ी छात्रा स्कूल के छात्र पर दबाव बना रही थी। छात्र को जब इस बारे में पता चला तो उसने छात्रा को समझाने की कोशिश की, लेकिन छात्रा नहीं मानी। वह रोजाना छात्र को रोककर उससे बातचीत करने लगी। छात्र इसन सब बातों को लेकर काफी परेशान रहने लगा। इतना ही नहीं छात्र के न मानने पर छात्रा ने छात्र को धमकाना भी शुरू कर दिया। छात्रा ने छात्र का चेहरा बिगाड़ देने तक की धमकी दे डाली। 

छात्र इतना घबरा गया कि किसी के पूछने पर वह कुछ बता नहीं पा रहा था। छात्र के चेहरे पर सिकन देखकर पिता ने जब उससे पूछा तो छात्र ने सारी बात बताई। उसने बताया कि छात्रा ने उससे कहा कि उसे चेहरे पर इतना ही घमंड है तो चेहरा ही खराब कर देती हूं। लोगों ने बताया कि छात्रा पहले छात्र पर अपने एकतरफा प्यार के चलते दबाव बना रही थी मगर छात्र नहीं माना तो उसने ये कदम उठा लिया। हालांकि उसे अंजाम का अंदाजा नहीं था और जब छात्र के चेहरे से खून बहना शुरू हुआ तो छात्रा भी घबराकर बेहोश होकर गिर गई। भीड़ जुटी तो छात्र ने ही उसे उठाया और दोनों साथ ही रोते हुए पीलीभीत रोड की ओर बढ़े, रास्ते में ही छात्रा भीड़ में गायब हो गई। रिठौरा चौकी इंचार्ज पवन सिंह ने बताया कि घटना के बारे में जानकारी नहीं है और न ही कोई तहरीर आयी है। यदि शिकायत आती है तो कार्यवाही की जाएगी। बाकी मामले की जांच भी करेंगे।

पीड़ित डर के मारे नही दे रहा तहरीर

छात्र के पिता से लोगों ने पुलिस को तहरीर देने की बात कही मगर छात्र व पिता दोनों ही इस घटना से घबराए हुए थे, बोले कि उन्हें कुछ समझ में नहीं आ रहा है कि क्या करें। हालांकि पहले वे पुलिस के पास जाने की बात कह रहे थे मगर बाद में विचार बदल दिया और बिना पुलिस से शिकायत किए ही बेटे को इलाज कराने के लिए लेकर पिता चले गए। 

सुना था कि बच्चों में झगड़ा हुआ है। पूरा मामला क्या है जानकारी नही है। स्कूल टाइम में घटना नही हुई है। बाहर हुई होगी। परीक्षाएं चल  रही हैं। कल मामले की जानकारी लूंगा।    

कार्यवाहक प्रधानाचार्य 

Dinesh Rathour

लेखक के बारे में

Dinesh Rathour

दिनेश राठौर वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। डिजिटल और प्रिंट पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले दिनेश ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में हरदोई से की थी। कानपुर यूनिवर्सिटी से स्नातक दिनेश ने अपने सफर में हिन्दुस्तान (कानपुर, बरेली, मुरादाबाद), दैनिक जागरण और राजस्थान पत्रिका (डिजिटल) जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं। हरदोई की गलियों से शुरू हुआ पत्रकारिता का सफर आज डिजिटल मीडिया के शिखर तक पहुँच चुका है। दिनेश राठौर ने यूपी और राजस्थान के विभिन्न शहरों की नब्ज को प्रिंट और डिजिटल माध्यमों से पहचाना है।
लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में कार्यरत दिनेश दिनेश, खबरों के पीछे की राजनीति और सोशल मीडिया के ट्रेंड्स (वायरल वीडियो) को बारीकी से विश्लेषण करने के लिए जाने जाते हैं।

पत्रकारिता का सफर
हरदोई ब्यूरो से करिअर की शुरुआत करने के बाद दिनेश ने कानपुर हिंदुस्तान से जुड़े। यहां बतौर स्ट्रिंगर डेस्क पर करीब एक साल तक काम किया। इसके बाद वह कानपुर में ही दैनिक जागरण से जुड़े। 2012 में मुरादाबाद हिंदुस्तान जब लांच हुआ तो उसका हिस्सा भी बने। करीब दो साल यहां नौकरी करने के बाद दिनेश राजस्थान पत्रिका से जुड़ गए। सीकर जिले में दिनेश ने करीब तीन साल तक पत्रकारिता की। उन्होंने एक साल तक डिजिटल का काम भी किया। 2017 में दिनेश ने बरेली हिंदुस्तान में प्रिंट के डेस्क पर वापसी की। लगभग दो साल की सेवाओं के बाद डिजिटल हिंदुस्तान में काम करने का मौका मिला जिसका सफर जारी है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsबरेलीएक तरफा प्यार में लड़की बोली, तुम्हे चेहरे का इतना घमंड है तो कर दूंगी