Bareily News: कक्षा 11 की छात्रा से छेड़खानी
Bareily News: फतेहगंज पूर्वी के एक गांव में एक इंटर कॉलेज की छात्रा के साथ अश्लील हरकतें करने के आरोप में युवक के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। छात्रा के पिता ने पहले शिकायत की थी, लेकिन मामला शांत कर दिया गया था। सोमवार रात युवक ने छात्रा के घर में घुसकर उसे खींचने की कोशिश की।

Bareily News: फतेहगंज पूर्वी। थाना क्षेत्र के एक गांव की पीड़िता के पिता ने आरोप लगाया है कि उसकी पुत्री नगर के एक इंटर कॉलेज में कक्षा 11 की छात्रा है। कई महीनो से गांव का ही एक युवक घर से निकलते ही छात्रा से अश्लील इशारे कर रहा था। उसने पैसे का लालच देकर अवैध संबंध बनाने का दबाव भी बनाया। कई महीने पहले जब छात्रा ने अपने परिवार वालों से इस प्रकरण की शिकायत की तो परिवार के लोगों ने युवक के घर वालों से मामले की शिकायत की। उस समय गांव के कुछ लोगों ने आपस में बैठकर युवक से माफी मंगवा दी और मामले को शांत कर दिया।
युवक फिर भी अपनी हरकतों से बाज नहीं आया और वह फिर से छात्र के साथ गलत हरकतें करने लगा। सोमवार रात को युवक युवती के घर में घुस आया और कमरे में खींचने लगा। जब शोर शराबा हुआ तो घर वाले मौके पर पहुंचे। काफी परेशान होकर छात्रा के पिता ने युवक के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी पुलिस ने छात्रा के पिता की तहरीर पर गांव के रहने वाले एक युवक के खिलाफ छेड़खानी व छात्रा को पीड़ित करने का मुकदमा दर्ज कराया है।


