Bareily News: बरसात में जड़ से उखड़ा विशाल पेड़, शाही-शेरगढ़ मार्ग बाधित
Bareily News: सोमवार को डेलपुर गांव के पास प्राचीन शिव मंदिर के सामने, भारी बारिश के कारण विशाल पाकड़ का पेड़ जड़ से उखड़कर सड़क पर गिर गया। इससे यातायात बाधित हुआ और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस और ग्रामीणों ने मिलकर पेड़ हटाने का प्रयास किया। शुक्र है कि कोई जनहानि नहीं हुई।

Bareily News: शेरगढ़ संवाददाता। शाही-शेरगढ़-बहेड़ी मार्ग पर डेलपुर गांव के पास प्राचीन शिव मंदिर के सामने सोमवार को लगातार हो रही बारिश के बीच विशालकाय पाकड़ का पेड़ जड़ से उखड़कर सड़क पर गिर गया। पेड़ के सड़क पर गिरने से यातायात पूरी तरह बाधित हो गया और मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। राहगीरों और वाहन चालकों को काफी देर तक परेशानी का सामना करना पड़ा। पेड़ गिरने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से उसे सड़क से हटाने का काम शुरू कराया। विशाल पेड़ होने के कारण उसे हटाने दो घंटे से अधिक समय लगा।
पुलिस और ग्रामीणों ने पेड़ की मोटी टहनियों को काटकर सड़क से हटाया, ताकि यातायात बहाल किया जा सके। ग्रामीणों के अनुसार शनिवार से लगातार हो रही बारिश के कारण जमीन में नमी बढ़ने से पेड़ की जड़ कमजोर हो गई थी। इसी वजह से सोमवार को पेड़ अचानक उखड़कर सड़क पर जा गिरा। गनीमत रही कि पेड़ गिरने के दौरान कोई वाहन या राहगीर उसकी चपेट में नहीं आया और बड़ा हादसा टल गया।


