ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशसात फेरे दिलाएं या पढ़वाएं निकाह, पहले नगर निगम को दिखाएं प्रमाण पत्र फिर कराएं विवाह

सात फेरे दिलाएं या पढ़वाएं निकाह, पहले नगर निगम को दिखाएं प्रमाण पत्र फिर कराएं विवाह

स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 का आगाज होने जा रहा है। 4 से 26 जनवरी के बीच केंद्रीय टीम शहर का निरीक्षण करने कभी भी आ सकती है। ऐसे में नगर निगम प्रशासन स्वच्छता को लेकर अपनी प्लानिंग दुरुस्त करने में जुटा...

सात फेरे दिलाएं या पढ़वाएं निकाह, पहले नगर निगम को दिखाएं प्रमाण पत्र फिर कराएं विवाह
कार्यालय संवाददाता,बरेलीMon, 30 Dec 2019 01:17 PM
ऐप पर पढ़ें

स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 का आगाज होने जा रहा है। 4 से 26 जनवरी के बीच केंद्रीय टीम शहर का निरीक्षण करने कभी भी आ सकती है। ऐसे में नगर निगम प्रशासन स्वच्छता को लेकर अपनी प्लानिंग दुरुस्त करने में जुटा है। 10 जनवरी तक शहर के मैरिज होम में होने वाले प्रोग्रामों पर नगर निगम की नजर रहेगी। मैरिज होम में फेरे हों या निकाह, समारोह करने वाले और मैरिज होम संचालकों को इस बार सख्त हिदायत दी गई है। शादी समारोह में स्वच्छता पर खास ध्यान दिया जाएगा इसके लिए संचालक और समारोह करने वालों से प्रमाण पत्र लिया जाएगा। 

सर्वेक्षण में केंद्रीय मंत्रालय से आने वाली टीम शहर में सफाई व्यवस्था परखेगी। जनता और संस्थान कितने जागरूक हैं इसको लेकर भी सर्वेक्षण में नंबर नगर निगम को मिलेंगे। इसलिए नगर निगम ने अब मैरिज होम को टारगेट बनाया है। नए साल को एक जनवरी से मैरिज होम में शादी होने पर इसका रिकॉर्ड नगर निगम में भी देना होगा। विवाह समारोह करने वालों को शपथ पत्र मैरिज हॉल सामुदायिक भवन होटल या ऐसे ही किसी सार्वजनिक स्थान पर शादी करते वक्त संबंधित संस्थानों के संचालकों के पास जमा करना होगा। बिना शपथ पत्र समारोह हुए तो फंसेंगे संचालक: बिना ऐसे शपथ पत्र का विवाह समारोह आयोजित करने पर संचालक फंसेंगे। जब नगर निगम की टीम मैरिज होम संचालको के रिकॉर्ड की जांच करेगी तो जांच होने की स्थिति में यह शपथ पत्र सक्षम नगर निगम के अधिकारियों को दिखाना होगा। शपथ पत्र नहीं दिखा पाए तो वे भी जुर्माने का दायरे में आ जाएंगे।  

इंदौर की तरह स्वच्छता की कवायद

स्वच्छता सर्वेक्षण-2019 में बरेली देश के 500 शहरों में 198 नंबर पर आया था। गंदगी और व्यवस्थाएं बिगड़ी होने पर नगर निगम की बदनामी हुई थी। मगर इस बार नगर निगम शहर को इंदौर की तर्ज पर स्वच्छता सर्वेक्षण में टॉप नंबर में आने की भागदौड़ कर रहा है। पिछली बार इंदौर शहर देश में नंबर वन साफ शहरों में शामिल रहा था। इस बार शहर को बेहतर नम्बर पर लाने के लिए नगर निगम जागरूकता अभियान चला रहा है।

शहर को साफ सुथरा बनाने के लिए हम नया प्रयास कर रहे हैं। जागरूक अभियान जनता का सहयोग मिलेगा। इसकी पूरी उम्मीद है। सर्वेक्षण टीम 4 से 26 जनवरी के बीच कभी भी बरेली आ सकती है। होटल और मैरिज होम संचालकों को दिशा निर्देश दिए गए हैं। गंदगी फैलाने वालों पर जुर्माना भी ठोका जाएगा। 10 जनवरी तक मैरिज होम संचालकों के साथ हमारा अभियान चलेगा।     

संजीव प्रधान, प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी    

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें