जनरल इंश्योरेंस पेंशनर्स की आम सभा में पेंशन अपग्रेडेशन पर जोर

Apr 06, 2026 04:45 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बरेली
share

Bareily News - जनरल इंश्योरेंस पेंशन संगठन की बैठक रविवार को स्टेशन रोड पर हुई। बैठक में नॉर्दर्न ज़ोन के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने भाग लिया और सेवानिवृत्त पेंशनर्स की समस्याओं पर चर्चा की। वक्ताओं ने पेंशन और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधारों पर ध्यान दिया और भविष्य की चुनौतियों पर भी प्रकाश डाला।

जनरल इंश्योरेंस पेंशनर्स की आम सभा में पेंशन अपग्रेडेशन पर जोर

जनरल इंश्योरेंस पेंशन संगठन की यूनिट की ओर से स्टेशन रोड पर रविवार को एक बैठक की गई। इस बैठक में दिल्ली से आए नॉर्दर्न ज़ोन के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया, जिनमें अध्यक्ष श्याम माथुर, जनरल सेक्रेटरी रजनीश पांडे, संगठन मंत्री कुलतरण सिंह, उपाध्यक्ष और कोषाध्यक्ष सी के शर्मा शामिल रहे। सभा के दौरान जनरल इंश्योरेंस कंपनियों से सेवानिवृत्त पेंशनर्स की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने पेंशन और स्वास्थ्य सेवाओं में अब तक हुए सुधारों का उल्लेख करते हुए भविष्य में आने वाली चुनौतियों पर भी प्रकाश डाला। बैठक में सचिव पंकज गोयल, अध्यक्ष अनिल कांत सक्सेना समेत बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, बदायूं और मुरादाबाद के पदाधिकारियों और पेंशनर्स ने हिस्सा लिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।