ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशकागजों में गौशाला, खेतों में पशु कर रहे फसलें बर्बाद, किसान दे रहे आत्महत्या की धमकी

कागजों में गौशाला, खेतों में पशु कर रहे फसलें बर्बाद, किसान दे रहे आत्महत्या की धमकी

किसानों की फसल तबाह कर रहे गोवंशीय पशुओं को गौशालाओं में नहीं रखा जा रहा है। केवल कागजों में गौशाला चल रही हैं। कई बार किसान गौशाला बनवाकर आवारा पशुओं से छुटकारा दिलाने की मांग कर चुके हैं। एक दिन...

कागजों में गौशाला, खेतों में पशु कर रहे फसलें बर्बाद, किसान दे रहे आत्महत्या की धमकी
हिन्दुस्तान टीम,बरेलीThu, 17 Oct 2019 02:17 AM
ऐप पर पढ़ें

किसानों की फसल तबाह कर रहे गोवंशीय पशुओं को गौशालाओं में नहीं रखा जा रहा है। केवल कागजों में गौशाला चल रही हैं। कई बार किसान गौशाला बनवाकर आवारा पशुओं से छुटकारा दिलाने की मांग कर चुके हैं। एक दिन पहले किसानों ने डीएम के सामने समाधान दिवस में इस समस्या को लेकर आत्महत्या तक की धमकी दी थी।

तहसील के ब्लॉक भुता और फरीदपुर में 17 गौशालाएं हैं। फरीदपुर तहसील में नौ गौशालाओं में केवल 104 गोवंशीय पशु रखे गए हैं। जबकि भुता के आठ गौशालाओं में केवल 56 गोवंशीय पशु रह रहे हैं। वही हजारों की संख्या में गायों के झुंड फसलों को तबाह कर रहे हैं। मंगलवार को डीएम के  संपूर्ण समाधान दिवस  में लौंगपुर के ग्रामीणों ने फसल तबाह कर रही गायों को गौशालाओं में भिजवाने की मांग करते हुए आत्महत्या की धमकी दी। इसके अलावा गुर्जर गौटिया, कादरगंज, गोविंदपुर, वही भुता गांव मैकपुर, पौननगला में गोवंशीय पशु के झुंड फसलों को तबाह कर रहे हैं। भारतीय किसान यूनियन की महापंचायत में भी किसानों ने फसल तबाही का मुद्दा उठाया। लेकिन प्रशासन ने किसानों को कोई राहत नहीं दी। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें